29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियारोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, सचिन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे...

रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, सचिन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने!

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 2 रन बनाने के साथ ही रोहित ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया।

Google News Follow
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 2 रन बनाने के साथ ही खास मुकाम हासिल कर लिया है।

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 2 रन बनाने के साथ ही रोहित ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया। रोहित भारत की ओर से यह मुकाम हासिल करने वाले महज दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही कर सके हैं।

रोहित ओवरऑल इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज हैं। रोहित बतौर ओपनर सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। उन्होंने यह मुकाम अपनी 202वीं पारी में हासिल किया। इस मैच से पहले रोहित ने 201 पारियों में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 9,998 रन बनाए थे।

रोहित का प्रदर्शन दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार रहा था। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए गुवाहाटी में 75 गेंदों में 101 रनों की दमदार पारी खेली थी।

रोहित ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए थे। भारतीय बल्लेबाज ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 255 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई थी, जिसके चलते भारतीय टीम 406 रनों के विशाल लक्ष्य को चेज करने में सफल रही थी।

शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया था। वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बने। गिल ने 133 गेंदों में 223 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए भारतीय टीम को यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। यही वजह है कि तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है। वहीं, अंशुल कंबोज अपना डेब्यू कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज को भी अंतिम एकादश में जगह दी गई है। रवींद्र जडेजा, आकिब नबी और प्रसिद्ध कृष्णा इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें