31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाCM आदित्यनाथ योगी ने ऐतिहासिक जीत के लिए किसकी की तारीफ ?...

CM आदित्यनाथ योगी ने ऐतिहासिक जीत के लिए किसकी की तारीफ ? जानें

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

टीका को लेकर सपा और कांग्रेस ने दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रमित किया। उन्होंने लोगों के जीवन के साथ घिनौना खेल खेला। दूसरी ओर खुद टीका लगवा रहे वही, दूसरों को टीके से दूर रखा।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं, संगठन की मेहनत को दिया। मुख्यमंत्री रविवार को एनेक्सी सभागार में भाजपा के जिला एवं महानगर महामंत्रियों एवं सभी मंडलों के अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में संगठन द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना की। सीएम योगी ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान की गति आगे बढ़ाने में योगदान करें। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीका को लेकर सपा और कांग्रेस ने दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रमित किया। उन्होंने लोगों के जीवन के साथ घिनौना खेल खेला। दूसरी ओर खुद टीका लगवा रहे वही, दूसरों को टीके से दूर रखा। भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ऐसे लोगों की असलियत जनता के सामने आएं। बोले तीसरी लहर के लिए यूपी तैयारसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी लहर के लिए प्रदेश सरकार तैयार है। स्वास्थ्य केंद्रों का भाजपा कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना चाहिए। लोगों की समस्या पर संबंधित अधिकारी से मिल समाधान कराएं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,238फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें