25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमस्पोर्ट्सपत्नी साक्षी ने एमएस धोनी के एक नहीं बल्कि दो ''राजों'' का...

पत्नी साक्षी ने एमएस धोनी के एक नहीं बल्कि दो ”राजों” का किया खुलासा, जानें  

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। एमएस धोनी को नींद में बड़बड़ाने की आदत है। इसका खुलासा माही की पत्नी साक्षी धोनी ने किया है। सबसे रोचक बात यह है कि इस खुलासे के साथ ही साक्षी ने एक और बात धोनी के बारे में बताई जो कम लोग ही जानते हैं। साक्षी ने बताया कि विकेट के पीछे दमदार प्रदर्शन करने वाले धोनी को PUBG खेलने की लत लग गई है। और इसी की वजह से नींद में बड़बड़ाते हैं।आपको बता दें कि साक्षी ने यह खुलासा  IPL की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के एक वीडियो में किया है। जो डेढ़ मिनट का है।

King 💛 Queen!
Some cute little #Yellove ly moments to make the day more special! 😍#WhistlePodu 🦁@msdhoni @SaakshiSRawat pic.twitter.com/AqUtIEeJ8G
— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) July 4, 2021
CSK के शेयर वीडियो के आखिर में धोनी की पत्नी साक्षी उनके नींद में बड़बड़ाने वाली आदत का खुलासा करती है। साक्षी ने बताया कि धोनी हर वक्त सोचते रहते हैं। उनका दिमाग तेज है। वो पहले वीडियो गेम में मशगूल रहते थे। और अब PUBG खेला करते हैं। वो बेडरूम में भी PUBG को खेलते हैं। इस खेल की लत उन्हें ऐसी लगी है कि नींद में भी इसके बारे में बोलते रहते हैं। धोनी से जुड़ा ये सच बताने के अलावा उनकी पत्नी साक्षी ने कई और किस्से शेयर किये। 4 जुलाई को धोनी और साक्षी की शादी की 11वीं सालगिरह थी। इस खास मौके पर धोनी ने एक विनटेज कार साक्षी को गिफ्ट की है। इससे पहले धोनी अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने भी गए थे। मालूम हो कि धोनी और साक्षी 4 जुलाई 2010 को शादी  की थी। माही यानी महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। बताया जाता है कि धोनी उसी होटल में ठहरे थे जहां साक्षी इंटर्न थीं।धोनी को साक्षी पहली नजर में ही पसंद आ गई थी।  कुछ समय तक दोनों एक दूसरे को डेट किया इसके बाद उन्होंने शादी की।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,016फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें