29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमस्पोर्ट्सक्या रवि शास्त्री की जगह लेंगे राहुल द्रविड़ ?, कपिल देव का...

क्या रवि शास्त्री की जगह लेंगे राहुल द्रविड़ ?, कपिल देव का बड़ा बयान

Google News Follow

नई दिल्ली।दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने टीम इंडिया की तारीफ की है। उन्होंने कहा यह समय भारत के लिए बहुत ही सुखद है। क्योंकि एक ही समय में दो टीमें दो देशों में खेलने को तैयार है। बता दें कि श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया की कोचिंग की कमान राहुल द्रविड़ संभाल रहे हैं। इस टीम के कप्तान शिखर धवन हैं। ऐसी खबरें हैं रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने पर राहुल द्रविड़ को कोच बनाया जायेगा।  राहुल द्रविड़ ने इंडिया ए टीम और अंडर 19 टीम के खिलाड़ियों पर बेहतरीन प्रदर्शन को निखारा है। वहीं रवि शास्त्री की भी कई अपनी उपलब्धियां जिसे नकारा नहीं जा सकता है।हालांकि कपिल देव ने कहा कि जिस तरह भारतीय टीम प्रदर्शन कर रही है। इसको देखते हुए कोच बदलने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

कपिल देव ने न्यूज चैनल से कहा कि, ” मुझे नहीं लगता हमें इस बारे में बात करनी चाहिए।  श्रीलंका दौरा खत्म होने दें।  टीम का जो परफॉर्मेन्स रहेगा, उसके आधार पर फिर हम बात कर सकते हैं। अगर हम नया कोच तलाश रहे हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन अगर रवि शास्त्री बतौर कोच अच्छा काम कर रहे हैं तो मुझे उन्हें हटाने की कोई वजह नहीं दिखती। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।लेकिन उससे पहले इस पर बात करना अपने कोच और खिलाड़ियों पर बेवजह दबाव बनाने वाला होगा। टीम इंडिया फिलहाल एक साथ दो देशों में मौजूद है।
एक टीम शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका दौरे पर व्हाइट बॉल सीरीज खेलने गई है तो दूसरी टीम टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से इंग्लैंड में है। रवि शास्त्री इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं, जिनका कार्यकाल इस साल T20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है। कपिल देव ने कहा, ” ये देखकर अच्छा लग रहा है कि युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल रहे हैं।” कपिल देव ने भारत की बेंच स्ट्रेंथ की तारीफ में कहा, “ये इस टीम इंडिया की ताकत है. इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता कि हम एक ही वक्त पर दो टीम बनाकर दो देशों में खेलें और जीतें। अगर युवाओं को मौके मिलते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें