29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाचुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवाल, तरुण चुघ और संदीप दीक्षित में...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवाल, तरुण चुघ और संदीप दीक्षित में टकराव!

तरुण चुघ ने आगे कहा, "भारत में सरकारें संविधान और लोकतंत्र के जरिए चुनाव से चुनी जाती हैं, न कि सड़क पर खूनी संघर्ष के नारों से।

Google News Follow

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले आरोपों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झूठा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने वाला बताया है, वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार बदलना विपक्ष की जिम्मेदारी है और देश की जनता अब बदलाव के लिए तैयार बैठी है।

भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा, “अगर राहुल गांधी को सच में देश की जनता और लोकतंत्र पर भरोसा है, तो उन्हें चुनावी प्रक्रिया, लोकतंत्र, न्याय तंत्र, मीडिया और संसद जैसी पवित्र संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद कर देना चाहिए। उन्हें आरोप लगाने की बजाय ठोस सबूत सामने लाने चाहिए। हर चुनाव में हार के बाद उसका ठीकरा आयोग पर फोड़ना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक आदत बन चुकी है।”

तरुण चुघ ने आगे कहा, “भारत में सरकारें संविधान और लोकतंत्र के जरिए चुनाव से चुनी जाती हैं, न कि सड़क पर खूनी संघर्ष के नारों से। भारत के लोकतांत्रिक स्तंभों के खिलाफ झूठ फैलाकर युवाओं को भड़काने और देश में अस्थिरता पैदा करने की किसी भी कोशिश को देश की 140 करोड़ जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अविश्वास और टकराव का माहौल बना रहे हैं। राजनीतिक लाभ के लिए वह लगातार संवैधानिक व्यवस्थाओं, भारत के पवित्र लोकतंत्र, न्याय तंत्र और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भाजपा नेताओं द्वारा वोट चोरी के आरोपों को गलत बताने और विपक्ष पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाने पर तीखा पलटवार किया है।

संदीप दीक्षित ने कहा, “सरकार बदलना हर विपक्षी दल की जिम्मेदारी और कर्तव्य है। हम सरकार के प्रति तटस्थ रहने के लिए नहीं बने हैं। हमारा काम सरकार को सत्ता से हटाना है, जब वह जनहित में काम नहीं करती।”

उन्होंने कहा, “हर पांच साल में चुनाव होते हैं। जब भी हमें मौका मिलता है और हमें लगता है कि सरकार कमजोर हो रही है, उसमें दरारें आ रही हैं और लोग सवाल उठाने लगे हैं, तो हम जनता के साथ खड़े होते हैं और उनकी ओर से सवाल उठाते हैं। राहुल गांधी पिछले 11 सालों से लगातार यही कर रहे हैं और अब यह बात एक व्यापक जनभावना बन चुकी है।”

संदीप दीक्षित ने कहा, “भाजपा इस चीज की चिंता मत करे कि कांग्रेस क्या कर रही है। उसे चिंता करनी चाहिए कि तीन साल बाद जब वह चुनाव हारेगी तो उसका क्या होगा। जिस तरह के कृत्य आप लोगों ने संस्थाओं के साथ किए हैं, जिस तरह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, अपने चहेते लोगों को माइनिंग और अन्य सेक्टरों में प्रमोट किया है, जब विपक्ष में आने के बाद उनके खुलासे होंगे तो आपको बहुत ज्यादा दिक्कत होने वाली है।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आप अभी से तैयारी कर लीजिए, वकीलों से मिल लीजिए, अपनी केस फाइलें जहां-जहां दबा सकते हैं दबा लीजिए। अगर आपको लगता है कि आप इंक्रीमेंट में लगे अधिकारियों को बदल सकते हैं तो बदल लीजिए, क्योंकि इस देश ने तो आपको हटाने की तैयारी कर ली है।”

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर बीजेपी के आरोपों पर भी संदीप दीक्षित ने जवाब दिया। बीजेपी ने कहा था कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार के बीच राहुल गांधी विदेश चले गए।

इस पर संदीप दीक्षित ने कहा, “राहुल गांधी विदेश जाते हैं या नहीं जाते हैं, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। वह नेता प्रतिपक्ष हैं। पहले भी कई बार यह बात उठी है। हमने देखा है कि जब भी वह विदेश जाते हैं तो वह यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात करते हैं, वहां के बिजनेस समुदाय से मिलते हैं, भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हैं। जब भी वह जाते हैं, देश से जुड़े किसी न किसी मुद्दे पर ही काम करते हैं, तो बीजेपी को इससे दिक्कत क्यों हो रही है?”

उन्होंने कहा, “हमारे देश में तो यह परंपरा थी कि संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री विदेश नहीं जाते थे, लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री तो उस दौरान भी विदेश चले जाते हैं, तब बीजेपी को कोई दिक्कत नहीं होती।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें