29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाधामी भड़के, उत्तराखंडवासियों और डोभाल पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस से माफी...

धामी भड़के, उत्तराखंडवासियों और डोभाल पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस से माफी की मांग!

भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में रह रहे उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहा है।

Google News Follow
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मांग की कि राज्य कांग्रेस नेतृत्व अपने वरिष्ठ नेताओं द्वारा उत्तराखंड के लोगों और एनएसए अजीत डोभाल के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए माफी मांगे। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर देश में अशांति पैदा करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में रह रहे उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस, उत्तराखंड के निवासियों के सम्मान और गरिमा से ज्यादा इंडिया ब्लॉक में अपनी साझेदारी को अहमियत दे रही है।

‘खेल महाकुंभ 2026’ के समापन समारोह में बोलते हुए धामी ने कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली की आलोचना की और आरोप लगाया कि सत्ता गंवाने के बाद पार्टी हताश हो गई है।

उन्होंने कहा, “जिस पार्टी के नेताओं का इतिहास लोकतंत्र को कमजोर करने, देश में आपातकाल (इमरजेंसी) थोपने और समय-समय पर चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का रहा है, वह अब सत्ता से बाहर हो गई है।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता अब उन पर भरोसा नहीं करती, क्योंकि लोगों ने 60 सालों तक राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर उनके गलत कामों को लगातार देखा है। यह उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है।”

पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारियों की उस अपील का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से रामलीला मैदान में होने वाले अपने कार्यक्रम को दिवाली और त्योहारी सीजन के बाद तक टालने के लिए कहा था। व्यापारियों का तर्क था कि इस आयोजन से कारोबार पर असर पड़ सकता है और आम जनता को परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा, “उनसे आग्रह किया गया था कि वे कारोबार को नुकसान न पहुंचाएं और लोगों को परेशान न करें लेकिन वे अव्यवस्था फैलाने पर आमादा हैं। वे बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं और सत्ता परिवर्तन कराना चाहते हैं।”

प्रदर्शनकारियों का जिक्र करते हुए धामी ने आरोप लगाया कि वे दूसरे देशों में देखी गई अशांति को यहां भी दोहराना चाहते हैं। वे कह रहे हैं कि वे फ्रांस जैसे हालात पैदा करेंगे और वैसी ही हिंसा फैलाएंगे जैसी यूरोपीय देशों में देखने को मिलती है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए धामी ने कहा, “मुझे अटल जी के शब्द याद आ रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो वह देश की जनता के लिए खतरनाक हो जाती है और जब वह सत्ता में नहीं होती, तो वह पूरे देश के लिए खतरनाक हो जाती है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को उकसा रही है ताकि नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा किए जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, “वे एनएसए अजीत डोभाल के बारे में गलत बातें कह रहे हैं, जो उत्तराखंड के ही बेटे हैं।

अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों के लिए घुसपैठिए जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या वे उनके इन बयानों का समर्थन करते हैं। अगर आप उनके बयानों का समर्थन नहीं करते हैं तो आपको इस पर अपनी बात रखनी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने राज्य कांग्रेस नेतृत्व से कहा कि वे यादव और विपक्ष के अन्य नेताओं की टिप्पणियों पर अपना रुख स्पष्ट करें।

उन्होंने कहा, “अगर आप उनकी बातों से सहमत नहीं हैं और उत्तराखंड तथा उसकी जड़ों का सम्मान करते हैं तो आपको इस पर बोलना चाहिए।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें