29.6 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियादीपावली से पहले बढ़ी पटाखों की मांग, सुबह से ही दुकानों पर...

दीपावली से पहले बढ़ी पटाखों की मांग, सुबह से ही दुकानों पर लगी भीड़!

उन्होंने कहा कि भीड़ को देखते हुए महिलाओं के लिए अलग से एक लेडीज काउंटर भी बनाया गया है, ताकि महिलाओं को खरीदारी में आसानी हो और उन्हें ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

Google News Follow

दीपावली का त्योहार पूरे देश में उत्साह और उमंग लेकर आया है। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। खासकर पटाखों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपनी पसंद के पटाखे खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं।

राजस्थान के बिजनेसमैन अंकुर शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सुबह से ही पटाखों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। लोगों में त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह है और हर कोई अपने परिवार के साथ दीपावली को खास बनाना चाहता है।

अंकुर शर्मा ने बताया कि ग्राहकों को पटाखे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए उनकी पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि कल भी रात को चार बजे तक उनका स्टाफ, अधिकारी और कॉर्पोरेट के कर्मचारी काम में लगे रहे। पटाखों को समय पर उपलब्ध कराने के लिए सभी लोग 18 से 20 घंटे तक काम कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि भीड़ को देखते हुए महिलाओं के लिए अलग से एक लेडीज काउंटर भी बनाया गया है, ताकि महिलाओं को खरीदारी में आसानी हो और उन्हें ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

अंकुर शर्मा ने बताया कि वे पर्याप्त मात्रा में पटाखे काउंटर पर लगा भी रहे हैं और दे भी रहे हैं। हालांकि भीड़ इतनी ज्यादा है कि सभी को एक साथ पर्याप्त मात्रा में पटाखे देना संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए सभी ग्राहकों का नंबर आ जाए, इसके लिए उन्हें सीमित मात्रा में पटाखे दिए जा रहे हैं, ताकि कोई भी ग्राहक खाली हाथ न लौटे।

कीमतों को लेकर फैली भ्रांति पर भी अंकुर शर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पटाखों की कीमत में जीएसटी शामिल है और जीएसटी अलग से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि दुकानदार लूट रहे हैं या गलत कीमत दे रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि 2024 का माल और 2025 का माल अलग-अलग हो सकता है। पुराना माल सस्ता हो सकता है, लेकिन उनका माल नई एमआरपी पर आया हुआ है। अंकुर शर्मा ने कहा कि आम लोग बहुत समझदार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खरीदारी करते समय अच्छी क्वालिटी के पटाखे ही खरीदें और त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाएं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें