30 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएक ही दिन यवतमाल, तिब्बत और सोलोमन द्वीप में भूकंप के झटके!

एक ही दिन यवतमाल, तिब्बत और सोलोमन द्वीप में भूकंप के झटके!

महाराष्ट्र के यवतमाल में रविवार दोपहर 3 बजकर 3 मिनट 4 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई।

Google News Follow
रविवार को देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। महाराष्ट्र के यवतमाल, तिब्बत और सोलोमन द्वीप में एक ही दिन तीन अलग-अलग भूकंप दर्ज किए गए। हालांकि, अभी तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

महाराष्ट्र के यवतमाल में रविवार दोपहर 3 बजकर 3 मिनट 4 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र 20.470 डिग्री उत्तर अक्षांश और 78.350 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे थी।

यवतमाल में भूकंप की गहराई काफी कम थी। झटके की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। वहीं, तिब्बत में रविवार को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट 22 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र 33.713 डिग्री उत्तर अक्षांश और 86.192 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 180 किलोमीटर नीचे थी।

तिब्बत में भूकंप की गहराई काफी अधिक होने के कारण सतह पर इसका असर कम रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, गहराई अधिक होने पर भूकंप की ऊर्जा सतह तक पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो जाती है, जिससे नुकसान की संभावना भी घट जाती है। इसी वजह से तिब्बत में भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले, सोलोमन द्वीप में सुबह 9 बजकर 5 मिनट 2 सेकंड पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र 10.853 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 165.659 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 42 किलोमीटर नीचे थी।

सोलोमन द्वीप में आए इस भूकंप की तीव्रता तीनों में सबसे अधिक थी। 6.3 तीव्रता का भूकंप आमतौर पर तेज माना जाता है और इससे इमारतों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें