31 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमक्राईमनामाजम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद; सर्विस राइफल गायब

जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद; सर्विस राइफल गायब

आतंकी हमले की आशंका

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए हैं। दोनों बुधवार से लापता थे। अधिकारियों के मुताबिक, उनके शव दूरदराज के दच्छन इलाके से बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है।

ये दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दच्छन के कियार गांव में थी। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को दोनों जवान अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे लापता हो गए थे।

दोनों जवानों के शव तो बरामद हो गए हैं, लेकिन उनके सर्विस हथियार नहीं मिले हैं। ऐसे में इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। ये जवान जिस इलाके में लापता हुए थे, वह आतंकियों के प्रभाव वाला बताया जाता है।

यह भी पढ़ें-

अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें