30 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमक्राईमनामाआतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश से बातचीत की वकालत गलत :...

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश से बातचीत की वकालत गलत : सुनील शर्मा!

सुनील शर्मा ने कहा कि दो दिनों के भीतर किश्तवाड़ में दो एसपीओ की जान चली गई और कुलगाम में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए।

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील शर्मा ने गुरुवार को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की मांग की कड़ी निंदा की।

सुनील शर्मा ने कहा कि दो दिनों के भीतर किश्तवाड़ में दो एसपीओ की जान चली गई और कुलगाम में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। खुद अब्दुल्ला भी मानते हैं कि किसी को नहीं पता कि अगला हमला कहां होगा। ऐसे देश के साथ बातचीत की मांग करना जो इस आतंकवाद को बढ़ावा देता है और वह भी तब जब शहीदों के परिवार अभी शोक मना रहे हैं, बेहद असंवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार का रुख स्पष्ट है कि बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। शर्मा ने पाकिस्तान के साथ बातचीत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के लगातार जोर देने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व हमेशा से जम्मू-कश्मीर की समस्याओं के समाधान के रूप में बातचीत की वकालत करता रहा है।

उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बार-बार यही कहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत ही आगे का रास्ता है, लेकिन इस तरीके से हासिल क्या हुआ? शांति और बातचीत की बार-बार कोशिशों के बावजूद सीमा पार से आतंकवाद जारी रहा, जिसमें हजारों बेगुनाह लोगों की जान गई। बातचीत कभी भी जवाबदेही का विकल्प नहीं बन सकती और न ही हमारी धरती पर हुए खून-खराबे को नजरअंदाज करके बातचीत की जा सकती है।

सुनील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के प्रति भारत के दृष्टिकोण में एक निर्णायक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत तुष्टीकरण या मजबूरी की स्थिति से काम नहीं करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। आतंकवाद के खिलाफ हमारी प्रतिक्रिया राष्ट्रीय सुरक्षा, हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भारत की संप्रभुता की रक्षा करने के संकल्प से तय होती है।

इन सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सुनील शर्मा ने ईरान और यूक्रेन के युद्धों के साथ अब्दुल्ला की तुलना को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई अपने लोगों पर हुए हमलों का जवाब है, न कि कोई ऐसी जंग जिसे भारत ने अपनी मर्जी से चुना हो।

उन्होंने कहा कि एक तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस कहती है कि आतंकवाद अभी मौजूद है और दूसरी तरफ वह चाहती है कि हम आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के साथ बैठकर बातचीत करें। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के कारण हजारों जानें गंवाई हैं, उन्हें एनसी से शांति का पाठ पढ़ने की कोई जरूरत नहीं है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस स्पष्ट करे कि वह भारत सरकार के रुख का समर्थन करती है या नहीं और अब्दुल्ला अपने बयान वापस लें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की हर पार्टी को सुरक्षा बलों के साथ खड़ा होना चाहिए और देश को सबसे ऊपर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें