34 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमदेश दुनियाकेजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा...

केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा!

इस मामले में तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरा फोन और व्हाट्सऐप मैसेज भेजा गया था। विधायक ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।   

Google News Follow

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में धमकी वाला कॉल फर्जी पाया गया है।

इस मामले में तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरा फोन और व्हाट्सऐप मैसेज भेजा गया था। विधायक ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये दिलाने की धमकी दी। पैसे न देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई थी।

वहीं, पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, आईपी लॉग और लोकेशन की जांच कर रही थी। विधायक ने केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की थी। पुलिस जांच के दौरान धमकी वाला कॉल फर्जी पाया गया। कॉल करने वाला आदमी रोहतक का बताया जा रहा है।

सूत्र के मुताबिक, कॉल करने वाला किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिर फर्जी कॉल क्यों किया गया और इसके पीछे क्या मकसद था।

इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब को बदनाम करने की साजिश है। पार्टी का आरोप है कि इस तरह के फर्जी कॉल के जरिए पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें-

राजनाथ बोले- दुश्मन के अचानक हमले से निपटने को तैयार रहे सेना!

पीएम मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, हजारों पुलिसकर्मी तैनात! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें