योग का वास्तविक अर्थ इससे कहीं अधिक गहरा है। इसमें हर अभ्यास के पीछे छिपे सिद्धांत, सही प्रक्रिया और उसके उद्देश्य को समझना भी बेहद जरूरी है।
दरअसल, आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर योग सीखने के सही तरीके के बारे में बताया है। मंत्रालय के मुताबिक, योग सीखना केवल कुछ तकनीकों और शारीरिक मुद्राओं को सीखने तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि व्यक्ति योग के अभ्यासों के पीछे के सिद्धांतों को भी समझे और उन्हें सही तरीके से अनुभव करे।
जब कोई व्यक्ति योग को केवल एक एक्सरसाइज की तरह नहीं, बल्कि उसके उद्देश्य और महत्व को समझते हुए अपनाता है, तो उसका अनुभव अधिक सार्थक बन सकता है।
योग के कई आसन ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने में करना काफी आसान लगता है लेकिन उनका सही तरीका समझना जरूरी होता है। कई बार लोग बिना जानकारी के किसी वीडियो को देखकर कठिन आसनों का अभ्यास शुरू कर देते हैं।
वह अभ्यास के दौरान शरीर की स्थिति, सांस लेने के तरीके और जरूरी सावधानियों के बारे में भी समझाता है। इससे व्यक्ति योग को अधिक सुरक्षित और सही ढंग से सीख पाता है।
योग का अभ्यास करते समय केवल यह जानना पर्याप्त नहीं है कि किसी आसन को कैसे करना है। यह समझना भी जरूरी है कि उस आसन का उद्देश्य क्या है और अभ्यास के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। मंत्रालय का कहना है कि योग की सीख केवल तकनीक तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि इसमें अनुभव को भी महत्व देना चाहिए।



