29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमलाइफ़स्टाइलकौन से सपने होते हैं शुभ,जानें यहां

कौन से सपने होते हैं शुभ,जानें यहां

Google News Follow

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने में कोई न कोई संकेत छिपा होता है। बंद आंखों से देखा गया सपना आपके जीवन के कई पहलुओं को दर्शाता है। ये सपने आने वाले घटनाक्रम की तरफ इशारा करते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने के बारे में बताया गया है। यहां हम उन सपनों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको धन का लाभ कराते हैं। सपने खुद को घोड़े की सवारी करते देखने से जीवन में खुशहाली आती है। अगर घोड़ा तेजी से दौड़ रहा है तो आपको जल्द ही किसी बड़े काम में आसानी से सफलता मिल जाएगी।
सपने में सांप देखना
अगर आपको सपने में सांप अपने बिल के अंदर दिखाई देता है या फिर बिल के आसपास दिखाई देता है तो आपको जल्‍द ही धन मिलने वाला है।
खुद को नए कपड़े पहनते देखना
यह सपना अच्‍छे भविष्‍य का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आपको सुख और समृद्धि दोनो मिलने वाले हैं।
पेड़ पर चढ़ना
यह सपना दिखने पर अचानक पैसा मिलने की संभावना होती है।
औरत को नाचते हुए देखना
अगर आपके सपने में कोई औरत नाचती हुई दिखती है तो आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है।
सपने में पानी दिखना
अगर आप सपने में खुद को पानी पीते हुए देखते हैं तो आपका पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिलने वाला है। वहीं यदि आप खुद को पानी पर चलते देखते हैं तो आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है।
देवी देवता का दिखना
सपने में देवी देवता को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर अपार धन संपत्ति और खुशहाली मिलती है।
जलता हुआ दीपक देखना
सपने में जलता हुआ दीपक देखने से किसी बड़े काम में सफलता मिलती है।
मधुमक्खी का छत्ता दिखना
यह सपना भी अचानक धन लाभ होने का संकेत देता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें