पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हमारे टॉप परफॉर्मर्स को दिल से बधाई! हमें नमो एप पर मन की बात क्विज के 139वें एपिसोड (अक्टूबर 2026) के टॉप 10 लकी विनर्स के नाम बताते हुए खुशी हो रही है। अपने कैलेंडर में मार्क कर लें। क्विज का अगला एडिशन 29 नवंबर को पीएम मोदी के अगले एड्रेस के बाद लाइव होगा। बने रहें।”
गुजरात के भवानी सिंह, अमेशचंद्र प्रिंस, दीपक बारोट, भाविन पटेल, चिराग मेहता और सोनल शाह; उत्तराखंड के महेंद्र भट्ट; राजस्थान के अशोक रावतानी और शिवकांत पांडे; कर्नाटक की वनिता सी पटनाकर और आंध्र प्रदेश के महेश वेमुरु टॉप 10 विजेता घोषित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने एक और पोस्ट में टॉप 20 विजेताओं ने काम का एलान किया है। इस लिस्ट में गुजरात के महेश वालिया, तेलंगाना के पुप्पाल्ला अरविंद राव, उत्तर प्रदेश की संज्ञा शर्मा, ओडिशा के डॉ. सुभाष साहू, महाराष्ट्र की सुरेखा ठोके, पश्चिम बंगाल के संदीप मुखर्जी, तेलंगाना के जी प्रदीप कुमार और कर्नाटक के मंजूनाथ के.टी., हिमाचल प्रदेश के अरुण मेहरा का नाम शामिल है।
टॉप 20 विजेताओं में महाराष्ट्र की श्वेता कोरांगावकर, गुजरात के नीलेश के. मनिया और अनिरुद्ध जी. पांडेय, महाराष्ट्र के आशीष शांडिल्य, दिल्ली के मनीष चंदेला, तमिलनाडु के डॉ. एस. शेलवंगानेस, केरल के शाजी पुलिक्कल कोचैंमोन, कर्नाटक के हरि प्रसाद एमएस, गुजरात की उमा महेश्वरी, राजस्थान के राजेंद्र मिश्रा और तेलंगाना के मनमीत सिंह मदान का नाम शामिल है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर आधारित क्विज और उसके विजेताओं का मुख्य मकसद नागरिकों, खासकर युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ना और देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों के प्रति जागरूक करना है। मन की बात की अगली कड़ी प्रधानमंत्री मोदी के अगले संबोधन के बाद 29 नवंबर को लाइव होगी।



