29 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस से छेहरटा के बीच चलाएगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन!

पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस से छेहरटा के बीच चलाएगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन!

इससे मुंबई से पंजाब जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

Google News Follow

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और छेहरटा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे मुंबई से पंजाब जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04673 बांद्रा टर्मिनस-छेहरटा सुपरफास्ट स्पेशल 17 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 7:30 बजे छेहरटा पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर स्टेशनों पर रुकेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में एसी थ्री टियर, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित होगी।

यात्री ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

डिजिटाइजेशन में भारत का शानदार प्रदर्शन, एआई में निभाएगा बड़ी भूमिका: आईबीएम सीईओ​!

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, रेलवे स्टेशन पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करे मंत्रालय!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें