यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने और त्योहारों के दौरान सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), मुंबई और जयनगर के बीच चार पूजा विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेनों का परिचालन कार्यक्रम
– ट्रेन संख्या 05540 (एलटीटी–जयनगर): यह ट्रेन 19 और 26 नवंबर 2026 (प्रत्येक गुरुवार) को एलटीटी मुंबई से शाम 7 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 1:50 बजे जयनगर पहुंचेगी।
– ट्रेन संख्या 05539 (जयनगर–एलटीटी): यह ट्रेन 17 और 24 नवंबर 2026 (प्रत्येक मंगलवार) को जयनगर से रात 11:50 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 5:15 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों दिशाओं में ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, चालीसगांव, पचोरा, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना और आरक्षण
प्रत्येक ट्रेन में 5 एसी थ्री-टियर, 6 शयनयान, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक जनरेटर वैन और एक सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 18 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 05540 के लिए आरक्षण 18 नवंबर 2026 से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित कोचों के टिकट यूटीएस प्रणाली के माध्यम से सामान्य शुल्क पर बुक किए जा सकेंगे।
यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रेनों के विस्तृत समय और अन्य जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट या NTES ऐप की मदद ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें-



