27 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियानैनीताल में निमोनिया से बचाव को सांस अभियान, घर-घर स्क्रीनिंग जारी!

नैनीताल में निमोनिया से बचाव को सांस अभियान, घर-घर स्क्रीनिंग जारी!

अभियान के तहत आशा और एएनएम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही है।

Google News Follow

नैनीताल जिले में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को निमोनिया से बचाने, बीमारी की शीघ्र पहचान करने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सांस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आशा और एएनएम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल में यह अभियान 12 नवंबर से 28 फरवरी तक जलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बाल्यावस्था में निमोनिया की रोकथाम, लक्षणों की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि दीपावली के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है और ठंड बढ़ने लगती है। ऐसे में छोटे बच्चों में निमोनिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों को जागरूक करना और समय रहते लक्षणों की पहचान करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि बच्चों की मौत के प्रमुख कारणों में निमोनिया भी शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, 13 प्रतिशत बच्चों की मौत निमोनिया के कारण होती है। ऐसे में इस बीमारी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी आठ ब्लॉकों में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 1,030 आशा कार्यकर्ता, 200 एएनएम और 100 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात हैं। ये सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से गृह भ्रमण कर टीकाकरण और नवजात शिशुओं की देखभाल भी करती हैं। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर निमोनिया के संभावित लक्षणों की पहचान की जाती है और जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

सीएमओ ने बताया कि निमोनिया के उपचार के लिए स्वास्थ्य इकाइयों में आवश्यक दवाइयों, ऑक्सीजन, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान बच्चों में खांसी, बुखार और सांस लेने में कठिनाई जैसे निमोनिया के लक्षणों की जांच की जाएगी। लक्षण पाए जाने पर बच्चों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य इकाई में रेफर किया जाएगा, ताकि समय पर उपचार मिल सके।

उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराना और छह माह तक केवल मां का दूध देना बेहद जरूरी है। इसके अलावा कंगारू मदर केयर के तहत मां को बच्चे को अपने सीने से लगाकर रखना चाहिए। इससे शिशु के शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है और उसे बेहतर देखभाल मिलती है।

यह भी पढ़ें-

यूरोपीय संघ से रणनीतिक साझेदारी, भारत ने ईपी अध्यक्ष का जताया आभार!

मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ छह विशेष न्यायालय गठित होंगे: मोहन यादव!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें