30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियासुधांशु त्रिवेदी का आरोप, आप सरकार की पीपीएससी भर्ती में घोटाला!

सुधांशु त्रिवेदी का आरोप, आप सरकार की पीपीएससी भर्ती में घोटाला!

यह हाल ही में पंजाब में राज्य लोक सेवा आयोग के परिणामों में साफ दिखाई पड़ता है। इसमें एक नहीं बल्कि बहुआयामी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

Google News Follow
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब की ‘आप’ सरकार पर पंजाब लोक सेवा आयोग के तहत हुई भर्तियों में घोटाले का आरोप लगाया।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “भारतीय राजनीति में नई राजनीति के नाम पर बहरूपिया स्वांग के संयोजक कितना बहुआयामी भ्रष्टाचार कर सकते हैं और उनकी सरकारें कट्टर ईमानदार का नारा देकर अंदर से कितने दागदार किरदार को दिखा सकती हैं|

यह हाल ही में पंजाब में राज्य लोक सेवा आयोग के परिणामों में साफ दिखाई पड़ता है। इसमें एक नहीं बल्कि बहुआयामी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। कई परीक्षार्थियों ने बहुत गंभीर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा पब्लिक डोमेन में और मीडिया के द्वारा भी ये विषय उठाए गए हैं।”

भाजपा प्रवक्ता ने नेताओं और अधिकारियों के बच्चों का चयन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “पंजाब लोक सेवा आयोग के नतीजों ने राज्य स्तर पर भ्रष्टाचार की हद को उजागर कर दिया है। यह कोई इकलौती घटना नहीं है। भ्रष्टाचार के कई अलग-अलग रूप सामने आए हैं। 4 नवंबर को पंजाब लोक सेवा आयोग की चयन सूची जारी की गई।

हालांकि, इसमें शामिल लोगों की चार श्रेणियों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक नेताओं और राजनेताओं के रिश्तेदार, राज्य सरकार के करीबी अधिकारियों के रिश्तेदार, जिन पर पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोप हैं और जिन्होंने ‘आप’ को चंदा दिया है, उनसे जुड़े लोग भी इस सूची में शामिल हैं।”

उन्होंने रोल नंबर के जरिए परिणाम घोषित करने पर आम जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “ऐसी खबरें भी आई हैं कि चुने गए उम्मीदवारों में से कम से कम 24 फीसदी एक ही परीक्षा केंद्र से हैं। इसके अलावा, 22 समूहों में लगातार तीन रोल नंबर वाले उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

पंजाब सरकार ने नतीजों में उम्मीदवारों के नामों के बजाय उनके रोल नंबर प्रकाशित करने का फैसला किया है। इससे आम लोगों के लिए उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि और पारिवारिक संबंधों की जांच करना मुश्किल हो जाता है। अगर नाम प्रकाशित किए जाएं, तो कोई भी आसानी से उम्मीदवार की पृष्ठभूमि और उसके माता-पिता के बारे में जानकारी देख सकता है लेकिन सिर्फ रोल नंबर होने पर परीक्षा प्राधिकरणों से जानकारी मिले बिना ऐसी जांच करना कठिन हो जाता है।”

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “पीपीएससी की प्रारंभिक राजपत्रित (गजटेड) परीक्षा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह के बेटे का चयन हुआ है और शायद यह एक संयोग हो।

इसके साथ ही रायकोट और नकोदर से आप के विधायकों के बच्चे या परिवार के सदस्य, वार्ड 20 से आप के पार्षद, चंडीगढ़ यूनिट की अध्यक्ष और पूर्व डीसीपी की बेटी, हरियाणा के इंद्री से आप के पूर्व उम्मीदवार की बेटी और भोपाल में आप के सचिव की बेटी का भी चयन हुआ है।
देखिए, ‘कट्टर ईमानदार’ लोगों ने कितना अद्भुत प्रयोग किया है। हम पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी से स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि वे इस मुद्दे पर खुलकर सफाई दें और बताएं कि वे जांच से क्यों बच रहे हैं।”

सुधांशु त्रिवेदी ने दागदार अधिकारियों के बच्चों के चयन होने पर कहा, “आप सरकार को बताना चाहिए कि क्या यह महज एक संयोग है या फिर सत्ता के गलियारों से ईमानदार उम्मीदवारों के हितों पर चोट करने के लिए किया गया प्रयोग है? चुने गए लोगों की दूसरी श्रेणी को देखिए।

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए एक एडिशनल सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के बेटे का चयन हुआ है। 20,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए एक तहसीलदार के बेटे का भी चयन हुआ है और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए एक डीआईजी के बेटे का भी चयन हुआ है। आपकी चयन प्रक्रिया में ऐसे दागदार लोगों को इतना इनाम कैसे मिल गया? मैं उस खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ बताने वाले नेता से पूछना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “28 दिसंबर 2024 को ईडी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया, जिसमें ‘पीपीएससी इंटरव्यू इन्फ्लुएंस’ नाम की एक व्हाट्सएप चैट शामिल थी। इस चैट की तारीख भी 28 दिसंबर 2024 ही है, जो अपने आप में संदेह पैदा करती है।

इसके अलावा, आमतौर पर पंजाब राज्य चयन बोर्ड के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी होते थे लेकिन पहली बार मेजर जनरल रैंक के किसी व्यक्ति को नियुक्त किया गया। हालांकि यह सरकार का अधिकार है लेकिन हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम पूछें कि इस श्रेणी को बदलने या इसका स्तर कम करने की कोशिश क्यों की गई? कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि अंग्रेजी और पंजाबी की क्वालिफाइंग परीक्षाओं का मूल्यांकन इस तरह से किया गया कि पहले से क्वालिफाई कर चुके कई होनहार छात्र भी नहीं चुने गए।
शायद यह भी एक संयोग ही है कि जो उम्मीदवार पहले प्रीलिम्स पास कर चुके थे, वे इस बार प्रोफिशिएंसी टेस्ट (योग्यता परीक्षा) पास नहीं कर पाए। साथ ही, यह भी आरोप लगाया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर शीट) की जांच के लिए रिसर्च स्कॉलर्स को काम पर रखा गया था।”

उन्होंने कहा, “आज हम कांग्रेस से भी पूछना चाहते हैं कि छात्रों की गूंज पूरे देश में करने वाले इस बात पर चुप क्यों हैं। जो लोग छात्र हितों के स्वयंभू संरक्षक बने हैं, उनके मुंह से भी इस पर कोई आवाज नहीं निकल रही है जबकि पंजाब सरकार का भांडा फूटता हुआ दिखाई दे रहा है।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें