30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियासपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ: अवधेश...

सपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ: अवधेश प्रसाद!

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और पीडीए के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास से परेशान हैं।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और पीडीए के प्रति लोगों का बढ़ता भरोसा देखकर मुख्यमंत्री घबराए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर दलितों के उत्पीड़न और दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और पीडीए के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास से परेशान हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उनकी घबराहट भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मुख्यमंत्री का ब्लड प्रेशर सामान्य रहे क्योंकि अब उनकी सरकार का सत्ता से बाहर होना तय है।

भाजपा पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सपा सांसद ने कहा कि भाजपा दलितों पर अत्याचार करती है और उन्हें परेशान करती है। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं, वे भी दलितों पर हो रहे अत्याचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। भाजपा की नीतियों से दलित समाज में नाराजगी बढ़ रही है।

अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से राज्य की जनता परेशान हो चुकी है और अब उसे सत्ता से हटाना चाहती है। समाज के हर वर्ग का मौजूदा सरकार से भरोसा उठ गया है। किसान, युवा और व्यापारी सभी सरकार की नीतियों से नाराज हैं। प्रदेश में लोग सरकार के अत्याचार और दमन से परेशान हैं तथा बदलाव चाहते हैं।

वहीं, प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में अगले 10 वर्षों के दौरान भारत की मुस्लिम आबादी में पांच प्रतिशत वृद्धि और हिंदू आबादी में तीन प्रतिशत गिरावट के अनुमान को लेकर भी अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन आंकड़ों के आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ये आंकड़े किस आधार पर पेश किए गए हैं। उन्होंने इन्हें भ्रामक बताते हुए कहा कि इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे आंकड़ों के जरिए लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों की वास्तविकता और उनके आधार की जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें