कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशियों से भरी खबर आई है। बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG3 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी शेयर की है। इन नए मेहमानों के आने के साथ ही देश में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें 43 चीते भारत में जन्मे हैं। प्रोजेक्ट चीता के लिहाज से इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
KOMG 3, a two-and-a-half-year-old female cheetah from Botswana, gave birth to four healthy cubs in the wild today.
Notably, she is the first female cheetah from Botswana to give birth. This is a landmark moment for Project Cheetah and a proud milestone in India’s journey towards restoring a viable cheetah population.
Having spent more than four months in the wild, KOMG 3 has now given birth under natural conditions. This is the second recorded birth in the wild since the reintroduction programme began in 2022.
With these four new arrivals, India’s cheetah population has risen to 62, including 43 Indian-born individuals.
Every such birth strengthens our hope, deepens our commitment and reminds us that conservation is a journey of patience, perseverance and collective effort.
Behind this milestone lie countless hours of dedication, commitment and hard work by the managers, veterinarians, frontline forest staff and everyone working tirelessly for the success of Project Cheetah.
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) November 20, 2026
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के मुताबिक, करीब ढाई साल की मादा चीता KOMG3 ने जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि बोत्सवाना से लाई गई किसी मादा चीता का भारत में यह पहला सफल प्रसव है। मंत्री ने बताया कि KOMG3 पिछले चार महीने से ज्यादा समय से जंगल में रह रही थी। इसके बाद उसने प्राकृतिक परिस्थितियों में शावकों को जन्म दिया। सितंबर 2022 में भारत में चीता पुनर्स्थापन कार्यक्रम शुरू होने के बाद जंगल में दर्ज किया गया यह दूसरा प्रसव है। यह संकेत है कि चीते भारतीय पर्यावरण और प्राकृतिक परिस्थितियों में ढल रहे हैं।
प्रोजेक्ट चीता का उद्देश्य केवल चीतों को भारत लाना नहीं, बल्कि यहां उनके लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर प्राकृतिक परिस्थितियों में उनकी आबादी बढ़ाना भी है। भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारियों, प्रबंधकों, पशु चिकित्सकों और मैदानी वनकर्मियों की मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि चीतों का हर सफल जन्म भारत में उनकी आबादी को दोबारा स्थापित करने की उम्मीद मजबूत करता है। इसके लिए लगातार निगरानी, धैर्य और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
कूनो में पहले भी हो चुके हैं कई सफल प्रसव
कूनो नेशनल पार्क में इससे पहले भी चीतों के जन्म की कई उपलब्धियां दर्ज की जा चुकी हैं। नवंबर 2025 में नामीबिया से आई मादा चीता सियाया की बेटी मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया था। फरवरी 2026 में दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया।
मार्च 2026 में नामीबियाई चीता ज्वाला पांच शावकों की मां बनी। अप्रैल 2026 में गामिनी की भारत में जन्मी बेटी KGP12 ने खुले जंगल में चार शावकों को जन्म देकर इतिहास रचा। सितंबर 2026 में KGP12 ने दोबारा चार शावकों को जन्म दिया। वहीं अक्टूबर 2026 में भारत में जन्मी KJP21 ने पांच शावकों को जन्म दिया था।
यह भी पढ़ें-
वॉयेजर 1 इतनी दूर पहुँचा, जितनी लाइट की स्पीड से पहुँचने में 24 घंटे लगेंगे!



