28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमराजनीतिट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक पर राहुल का तंज, बीजेपीने दिया जवाब

ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक पर राहुल का तंज, बीजेपीने दिया जवाब

राहुल के बयान से सियासी बवाल

Google News Follow

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हालिया त्रिपक्षीय बैठक को लेकर भारत में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बैठक में भारत की गैरमौजूदगी पर केंद्र सरकार को घेरा था। अब भारतीय जनता पार्टीने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए हैं।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि, भारत को कांग्रेस से विदेश नीति का सबक लेने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत की कूटनीतिक स्थिति कमजोर हुई और कई अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर देश के हितों से समझौता किया गया। प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज जैसी नहीं होती। उन्होंने BRICS, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC), पाकिस्तान और चीन से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।

भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाया गया और शर्म अल शेख में भारत की सुरक्षा से जुड़े हितों पर समझौता हुआ। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की चीन नीति का हवाला देते हुए 1962 के भारत-चीन युद्ध का भी जिक्र किया। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी विदेश नीति में पाकिस्तान के प्रति प्रेम को प्राथमिकता दी थी। ऐसे में कांग्रेस को मौजूदा सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

दरअसल, राहुल गांधी ने ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक की तस्वीर साझा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी उस मेज पर बैठे होते। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा था, “अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। एक समझौता किया हुआ प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।”

उनके इस बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां कांग्रेस केंद्र सरकार की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका पर सवाल उठा रही है, वहीं बीजेपी पुराने कूटनीतिक फैसलों का हवाला देकर कांग्रेस को घेर रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें