28 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाशुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में ऐसा करने वाले पहले भारतीय...

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने!

शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत की ओर से 3 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 98 रनों की अपनी पारी में यह खास मुकाम हासिल किया।

Google News Follow

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अपने शतक से महज 2 रनों से चूक गए। हालांकि, अपनी इस पारी के दौरान गिल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।

शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत की ओर से 3 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 98 रनों की अपनी पारी में यह खास मुकाम हासिल किया।

गिल ने 146 गेंदों का सामना करते हुए अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 और ऋषभ पंत संग चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। गिल तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैकब डफी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

गिल के साथ-साथ ऋषभ पंत ने भी डब्ल्यूटीसी में 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। पंत टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 62 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद हैं। पंत अपनी इस इनिंग में अब तक 5 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।

दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 4 विकेट गंवाकर 486 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 290 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 175 गेंदों में 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल ने 85 रनों का योगदान दिया। भारतीय बल्लेबाजों के आगे न्यूजीलैंड के गेंदबाज तीसरे दिन पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए और पूरे दिन के खेल में सिर्फ 3 विकेट ही निकाल सके। न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 368 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें