30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाबांग्लादेश जा रहे चीनी जहाज से 405 टन विस्फोटक, 40 लाख सिम...

बांग्लादेश जा रहे चीनी जहाज से 405 टन विस्फोटक, 40 लाख सिम कार्ड बरामद!

15 कंटेनरों में करीब 405 टन सोडियम परक्लोरेट

Google News Follow

बांग्लादेश जा रहे एक चीनी जहाज को इंडोनेशियाई नौसेना ने अपने तटीय इलाके में रोककर जब्त किया है। तलाशी में 405 टन सोडियम परक्लोरेट और करीब 40 लाख खाली सिम कार्ड मिले। विस्फोटक और रॉकेट प्रोपेलेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले इस रसायन की बड़ी खेप ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा है। घटना के बाद भारत में भी चिंता जताई जा रही है। इंडोनेशियाई मीडिया के मुताबिक, कोमोरोस के झंडे वाला जहाज एमवी स्टार लाइन 7 नवंबर को पकड़ा गया था। यह चीन से बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह जा रहा था। जहाज को उत्तरी सुमात्रा के बेलावान तट के पास रोककर मेदान जिले के बंदरगाह क्षेत्र में खड़ा कर दिया गया।

समाचार पोर्टल ‘वासपाडा आईडी’ के अनुसार, जहाज 12 सितंबर को चीन के लियानयुनगांग से रवाना हुआ था। 7 नवंबर को बेलावान पहुंचने पर यह ईंधन भरवाने के लिए रुका था। इसी दौरान नौसेना ने जांच की और संदिग्ध सामान मिलने पर जहाज को कब्जे में ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर कुल 36 कंटेनर थे और सभी जब्त कर लिए गए। इनमें से 15 कंटेनरों में करीब 405 टन सोडियम परक्लोरेट रखा था। इसके अलावा लगभग 40 लाख खाली 4G LTE सिम कार्ड भी मिले। एक ही जहाज पर रसायन और सिम कार्ड मिलने से जांच का दायरा बढ़ गया है।

अभी यह साफ नहीं है कि मोंगला बंदरगाह पर सामान की डिलीवरी किसे दी जानी थी। इसके खरीदार और आगे के वितरण की जानकारी भी सामने नहीं आई है। सोडियम परक्लोरेट एक शक्तिशाली ऑक्सीडाइजर है। इसका इस्तेमाल औद्योगिक प्रक्रियाओं के अलावा रॉकेट प्रोपेलेंट और विस्फोटक बनाने में होता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जहाज पर मिले रसायन से करीब 100 मिसाइलें तैयार की जा सकती थीं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। खेप किस मकसद से भेजी जा रही थी, यह स्पष्ट नहीं है।

खेप बांग्लादेश जा रही थी, इसलिए भारत में इसके सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा हो रही है। खासकर पूर्वोत्तर भारत की स्थिति को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि चीन इतनी बड़ी मात्रा में रसायन और लाखों सिम कार्ड बांग्लादेश क्यों भेज रहा था। हालांकि, भारत या इंडोनेशिया ने इस खेप को भारत के खिलाफ किसी योजना से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह सामान किसके लिए था और इसके पीछे क्या उद्देश्य था।

यह भी पढ़ें-

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल में तीन गलतियां न करें! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें