33 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमक्राईमनामानगर निगम चुनाव से पहले धमकी मामले में पटियाला में एफआईआर दर्ज!

नगर निगम चुनाव से पहले धमकी मामले में पटियाला में एफआईआर दर्ज!

चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान करने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

Google News Follow

पंजाब में नगर निगम चुनावों के बीच मंत्री और सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पटियाला पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से 20 नवंबर को पटियाला के जिला चुनाव अधिकारी को एक पत्र भेजा गया था। इसमें एक वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए बताया गया कि एक व्यक्ति मीडिया से बातचीत के दौरान चुनाव प्रक्रिया में सीधे तौर पर शामिल एक मंत्री और सरकारी अधिकारियों को कथित रूप से धमकियां दे रहा है।

चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान करने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आयोग ने चुनावी माहौल में शांति और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा था। इसके बाद जिला चुनाव अधिकारी की ओर से मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। थाना सिविल लाइन में 21 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई।

एफआईआर में शिकायतकर्ता के तौर पर मनजीत सिंह का नाम दर्ज है, जबकि आरोपी के रूप में बिट्टू छाता का नाम शामिल किया गया है। मामले की जांच एएसआई बलजिंदर सिंह को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस वीडियो क्लिप की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान सहित पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जिला चुनाव अधिकारी की ओर से 21 नवंबर को जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम के 30 वार्डों में कुल 201 वैध नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 36 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब कुल 165 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के 30-30 उम्मीदवार हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा है। इसके अलावा 45 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें