33 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियागहलोत बोले, एसआईआर पर दलों से सलाह होती तो विवाद नहीं होता!

गहलोत बोले, एसआईआर पर दलों से सलाह होती तो विवाद नहीं होता!

उन्होंने कहा, "अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी दलों की एक बैठक बुलाई होती और इस मुद्दे पर चर्चा की होती कि सूची में कुछ नाम दो बार हैं, कुछ नाम ऐसे लोगों के हैं| 

Google News Follow
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी राजनीतिक दलों से सलाह ली होती, तो यह काम सुचारू रूप से पूरा किया जा सकता था।

आईएएनएस से बातचीत में अशोक गहलोत ने कहा कि मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) में संशोधन करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग को इस प्रक्रिया के बारे में राजनीतिक दलों को विश्वास में लेना चाहिए था और उनसे उनकी राय लेनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, “अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी दलों की एक बैठक बुलाई होती और इस मुद्दे पर चर्चा की होती कि सूची में कुछ नाम दो बार हैं, कुछ नाम ऐसे लोगों के हैं, जिनका निधन हो चुका है या जो कहीं और चले गए हैं। सबसे पूछा होता कि क्या किया जाना चाहिए, तो विपक्ष अपने सुझाव दे सकता था। यह प्रक्रिया (एसआईआर) सबकी सहमति से की जा सकती थी और तब कोई शिकायत नहीं होती।”

गहलोत ने आगे कहा कि विपक्ष के सामने अभी सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा, “हमारे सामने अभी सबसे बड़ी चुनौती देश में लोकतंत्र को बचाना है। सरकार संसद में कानून पास कराकर परिसीमन (डिलिमिटेशन) पर अपना नियंत्रण करना चाहती है। सरकार महिलाओं के आरक्षण के नाम पर लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना चाहती है, राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ाना चाहती है और उनकी कुल संख्या में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना चाहती है।”

अशोक गहलोत ने कहा, “वे वन नेशन, वन इलेक्शन की भी बात करते हैं। लेकिन इन फैसलों में वे देश, जनता या विपक्ष को शामिल नहीं कर रहे हैं। ये बहुत ही महत्वपूर्ण फैसले हैं, जिन पर विपक्ष ऐसे सुझाव दे सकता है, जिनसे सरकार भी सहमत हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र का सबसे बड़ा सिद्धांत यह है कि आप (सरकार) फैसले लेने की प्रक्रिया में विपक्ष को कैसे शामिल करते हैं। लेकिन ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’, परिसीमन (डिलिमिटेशन) या आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने जैसे मामलों में वे हमें शामिल नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय, वे अलग-अलग राजनीतिक दलों को चर्चा के लिए बुला रहे हैं।”

सभी दलों की एक बैठक बुलाने का सुझाव देते हुए गहलोत ने कहा, “क्यों न सभी दलों की एक बैठक बुलाई जाए और उचित विचार-विमर्श किया जाए? आखिरकार, आपके पास बहुमत है और आप फैसला ले ही सकते हैं। लेकिन जब आप इस तरह के विचार-विमर्श से बचते हैं और कोई दूसरा रास्ता अपनाते हैं, तो लोगों को शक होने लगता है।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें