33 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनिया50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना केंद्र सरकार की बड़ी...

50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि: जेडीयू! 

वहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 12-13 वर्षों के कार्यकाल में देश में करीब 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने के बयान पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गरीबी कम करना एक कठिन लक्ष्य था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे हासिल करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। वहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा।

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में गरीबी के उच्च स्तर को कम करना एक बड़ी चुनौती थी। इसके लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और जमीनी स्तर पर लागू की गई विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने गरीबी कम करने के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाजपा के कमल के मुरझाने संबंधी बयान पर राजीव रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि यह राजनीतिक रूप से थके हुए नेताओं की टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में अपना राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए वे इस तरह की व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं।

राजीव रंजन ने कहा कि जब गरीबी कम होने से संबंधित आंकड़े विभिन्न सांख्यिकीय संस्थानों द्वारा प्रमाणित हैं, तो उनका मजाक उड़ाना किसी गंभीर राजनेता के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी के बजाय नेताओं को गंभीर मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।

जेडीयू को भाजपा का एजेंट बताने संबंधी प्रशांत किशोर के आरोप पर भी राजीव रंजन ने पलटवार किया। उन्होंने प्रशांत किशोर को बड़बोला राजनेता बताते हुए कहा कि उन्हें अपना पुराना बयान याद करना चाहिए। प्रशांत किशोर ने पहले कहा था कि अगर बिहार में जेडीयू 25 सीटें जीतती है, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इसके बावजूद उनके लगातार बयान सामने आ रहे हैं।

राजीव रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर 85 विधायकों वाली जेडीयू के खत्म होने की बात करते हैं, जबकि उनकी अपनी पार्टी के पास केवल एक विधायक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हास्यास्पद दावों से बिहार की तस्वीर और तकदीर नहीं बदली जा सकती। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के ऐसे अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने केवल राजनीतिक दल ही नहीं बनाया, बल्कि राज्य के विकास और बदलाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस बीच, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने वर्चुअल राजस्व न्यायालय की शुरुआत को प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के माध्यम से इस व्यवस्था का वर्चुअल शुभारंभ किया जा रहा है।

जायसवाल ने कहा कि अधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिलाधिकारी और आयुक्त के कार्यालयों में राजस्व से जुड़े कई मामले लंबे समय तक लंबित रहते हैं। नई ऑनलाइन और डिजिटल व्यवस्था लागू होने से मामलों के निपटारे की निगरानी आसान होगी। विभाग यह भी देख सकेगा कि अधिकारी किस मामले में क्या फैसला ले रहे हैं। इससे जवाबदेही बढ़ेगी और राजस्व संबंधी शिकायतों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें