25 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमदेश दुनियातनाव और अनिद्रा से हैं परेशान? शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास,...

तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान? शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा! 

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, 'शक्ति मुद्रा' आंतरिक ऊर्जा (प्राण) को संतुलित करने, तंत्रिका तंत्र को शांत करने और अनिद्रा व तनाव को कम करने में मदद करती है।

Google News Follow
योग में मुद्राओं को शरीर, मन और ऊर्जा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम माना जाता है। माना जाता है कि हाथों और उंगलियों की विशेष अवस्थाओं के माध्यम से शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित किया जा सकता है। ऐसी ही प्रभावशाली मुद्राओं में शक्ति मुद्रा भी शामिल है, जो मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायक मानी जाती है।

‘शक्ति मुद्रा’ एक योग हस्त मुद्रा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मन को शांत करना, नींद की समस्याओं को दूर करना और आंतरिक ऊर्जा व स्थिरता को बढ़ाना है। ‘शक्ति’ का मतलब होता है- ताकत, ऊर्जा और आत्मबल। यह मुद्रा ठीक उसी तरह काम करती है। यह शरीर में नई ऊर्जा भरती है, मन को शांत करती है और अंदर से मजबूती का एहसास कराती है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, ‘शक्ति मुद्रा’ आंतरिक ऊर्जा (प्राण) को संतुलित करने, तंत्रिका तंत्र को शांत करने और अनिद्रा व तनाव को कम करने में मदद करती है। यह मुद्रा पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को शांत करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करती है।

‘शक्ति मुद्रा’ के नियमित अभ्यास से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, सांसों की गति संतुलित होती है और मन एकाग्र होता है। यही वजह है कि योग और ध्यान करने वाले लोग इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करते हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जब थकान, तनाव और बेचैनी आम हो गई है, तब शक्ति मुद्रा एक छोटे से अभ्यास के रूप में बड़ी राहत दे सकती है। इसे करने के लिए न तो ज्यादा समय चाहिए और न ही किसी खास जगह की जरूरत होती है।

आयुर्वेद के अनुसार, हमारे शरीर का निर्माण पांच तत्वों से हुआ है – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। इन्हीं तत्वों से तीन दोष बनते हैं – वात, पित्त और कफ। जब इनमें से कोई भी दोष असंतुलित हो जाता है, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। शक्ति मुद्रा इन्हीं तत्वों को संतुलित करने का काम करती है।

हालांकि, अभ्यासकर्ता इस मुद्रा का अभ्यास दिन में 10 से 15 मिनट तक कर सकते हैं। इसे सुबह के समय या रात को सोने से पहले करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है।

भोजन करने के तुरंत बाद इसका अभ्यास न करें; भोजन और मुद्रा के बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतर रखें। उंगलियों पर अधिक दबाव न डालें। यदि हाथों या उंगलियों में कोई चोट या दर्द है, तो इस मुद्रा का अभ्यास न करें। इसका अत्यधिक अभ्यास शरीर में सुस्ती या आलस्य ला सकता है, इसलिए निर्धारित समय से अधिक न करें।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें