29 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियासुधांशु त्रिवेदी बोले, सपा-कांग्रेस गठबंधन कमजोर, भाजपा को मिलेगा अभूतपूर्व बहुमत!

सुधांशु त्रिवेदी बोले, सपा-कांग्रेस गठबंधन कमजोर, भाजपा को मिलेगा अभूतपूर्व बहुमत!

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर आगे क्या होता है।

Google News Follow
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस के गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर तंज कसते हुए कहा कि इनके गठबंधन की नींव कमजोर और विरोधाभासी है, कितनी भी कोशिश करेंगे, हासिल कुछ नहीं होगा। भाजपा को एक बार फिर अभूतपूर्व बहुमत मिलेगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर आगे क्या होता है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच का तालमेल काफी मजेदार है।

अखिलेश यादव ने रायबरेली से पीडीए की यात्रा शुरू की। एक तरफ कांग्रेस पार्टी सीटों की मांग कर रही है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी वियतनाम से लेकर शिकागो तक घूम रहे हैं और फिर भी वे यहां आकर सीटों की मांग कर रहे हैं।

मुझे लगता है कि बैठक सिर्फ 10 मिनट में खत्म हो गई। मुझे तो शक है कि उन्हें अपनी सीटों पर ठीक से बैठने का समय भी मिला होगा या नहीं। मैं एक बात कहूं कि सीटों का बंटवारा तो छोड़िए, 10 मिनट एक-दूसरे को देखना भी गवारा नहीं था। जिस तरह की बयानबाजी हो रही है, उससे साफ पता चलता है कि यह गठबंधन कितनी कमजोर और विरोधाभासी नींव पर टिका है।

भाजपा सांसद ने 2023 के मध्य प्रदेश चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता भूली नहीं है कि कैसे अखिलेश यादव कांग्रेस के लिए किन शब्दों का प्रयोग कर रहे थे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सपा मुखिया के लिए करते थे। अब यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे में कौन किसे चित करता है और कौन अपना स्वार्थ सिद्ध करने में सफल होता है यह जनता के लिए रोचक होगा।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा अभूतपूर्व बहुमत हासिल करेगी। हमारी सरकार ने बीते 10 वर्षों में सभी क्षेत्रों में विकास किया है। कानून-व्यवस्था दुरुस्त की है। यूपी में बदलाव आया है। सपा के शासनकाल में खबरें आती थीं कि यहां कट्टे बनते हैं, जबकि यूपी में मिसाइल ब्रह्मोस बनती है। यह बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि इनकी स्थिति यह है कि आपस में ही लड़ रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी की रैली पर भाजपा सांसद ने कहा कि एक ही वोट बैंक के लिए इन लोगों का संघर्ष है।

आजम खान के बयान पर सुधांशु ने कहा कि वे कानूनी आधार पर जेल में थे, अब बेल पर बाहर आए हैं। बड़े बड़े बयान दे रहे हैं, लेकिन उनके बयानों का भाजपा पर कोई असर नहीं होगा।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें