27 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियारोजाना 10 मिनट अनुलोम-विलोम से तनाव, चिंता और सांस संबंधी परेशानियों में...

रोजाना 10 मिनट अनुलोम-विलोम से तनाव, चिंता और सांस संबंधी परेशानियों में राहत​!

अनुलोम-विलोम योग का एक प्रमुख प्राणायाम है, जिसमें बारी-बारी से एक नासिका से सांस ली जाती है और दूसरी से छोड़ी जाती है। इसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है|

Google News Follow

बढ़ती भागदौड़ और मानसिक दबाव के बीच तनाव, चिंता तथा नींद से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए आम चुनौती बन गई हैं। ऐसे समय में ‘अनुलोम-विलोम’ प्राणायाम एक आसान और प्रभावी उपाय है। नियमित अभ्यास से मन को शांति मिलती है, मानसिक संतुलन बेहतर होता है और शरीर की कार्यक्षमता भी मजबूत होती है।

​अनुलोम-विलोम योग का एक प्रमुख प्राणायाम है, जिसमें बारी-बारी से एक नासिका से सांस ली जाती है और दूसरी से छोड़ी जाती है। इसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है और यह तनाव कम करने, मन को शांत करने तथा श्वसन व रक्तसंचार को बेहतर बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि इसे हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, अनुलोम-विलोम (जिसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है) एक धीमी, समान और नियंत्रित वैकल्पिक नासिका श्वसन विधि है, जो मन को शांत करने, तनाव व चिंता घटाने और श्वसन कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक है।

अनुलोम-विलोम एक बहुत ही सरल लेकिन बेहद प्रभावशाली प्राणायाम है। इसका नियमित अभ्यास श्वास की लय को संतुलित करता है और फेफड़ों को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि खांसी, सांस फूलना, जुकाम, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई सामान्य परेशानियों में इससे काफी राहत मिलती है।

लगातार खांसी अक्सर गले में खराश, बलगम या एलर्जी की वजह से होती है। अनुलोम-विलोम से श्वसन नली की सफाई होती है, बलगम ढीला होकर निकलने में मदद मिलती है और गले की जलन कम होती है। अस्थमा में सांस की नली सिकुड़ जाती है। इस प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, सांस की नलियां खुलती हैं और सांस फूलने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है।

शुरुआती अभ्यासकर्ता इस बात का खास ध्यान दें कि सांस लेने और छोड़ने की गति धीमी, सहज और समान रखें; जोर या दबाव न डालें। एक-एक करके दोनों नासिकाओं से सांस लेने-छोड़ने से नाक के रास्ते खुलते हैं। नाक बंद होना, छींक आना और सिर भारी लगना कम होता है।

नियमित अभ्यास से फेफड़े धूल और प्रदूषण के प्रति ज्यादा सहनशील हो जाते हैं। बार-बार होने वाली छींक और सांस की तकलीफ में आराम मिलता है।​ 

यह भी पढ़ें-

एटीएम मुफ्त लेनदेन सीमा खत्म होने पर बैंक भेजेंगे ग्राहकों को अलर्ट!

महिला आरक्षण की राह में हर बाधा दूर करने का पीएम मोदी का संकल्प!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें