31.5 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमदेश दुनियामहिला आरक्षण की राह में हर बाधा दूर करने का पीएम मोदी...

महिला आरक्षण की राह में हर बाधा दूर करने का पीएम मोदी का संकल्प!

पीएम मोदी ने शनिवार दोपहर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "हमने अपनी 'नारी शक्ति' से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Google News Follow
संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाने की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे ‘नारी शक्ति’ से किए वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।

पीएम मोदी ने शनिवार दोपहर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इसके साथ ही, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर अपना एक पुराना वीडियो भी शेयर किए। इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “नारीशक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं। कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे सामने उठाती रही हैं। कितनी ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई हैं।”

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि देश की 100 परसेंट नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटाकर के रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।

पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगे, सिर्फ वक्त का इंतजार है।”

इससे पहले, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक के दौरान केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी। बता दें कि विधेयकों के पारित होने से सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें