31.5 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमदेश दुनियाजेजीयू में संविधान दिवस पर एआई, संविधानवाद और शासन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन​!

जेजीयू में संविधान दिवस पर एआई, संविधानवाद और शासन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन​!

​'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में संवैधानिकता: न्यायालयों, अधिकारों और शासन का रूपांतरण' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में 40 समानांतर सत्र हुए।

Google News Follow

ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने संविधान दिवस 2026 के अवसर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में संविधानवाद, न्यायपालिका, नागरिक अधिकारों और शासन व्यवस्था पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें दुनियाभर के संवैधानिक विशेषज्ञों, न्यायाधीशों, वकीलों, शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

​‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में संवैधानिकता: न्यायालयों, अधिकारों और शासन का रूपांतरण’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में 40 समानांतर सत्र हुए। इनमें 216 पैनलिस्ट और 40 संचालकों एवं प्रस्तुतकर्ताओं ने विभिन्न संवैधानिक और कानूनी मुद्दों पर विचार रखे।

सम्मेलन का उद्घाटन ब्राजील के सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्याय मंत्री जस्टिस एंटोनियो एच. बेंजामिन के विशेष संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान न्याय, जनकल्याण और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप तकनीक का इस्तेमाल और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. सदाशिवम ने कहा कि संवैधानिकता का मूल सिद्धांत सत्ता को सीमित, जवाबदेह और परीक्षण योग्य बनाना है। उन्होंने निजता, मानवीय गरिमा और प्रतिष्ठा की रक्षा पर विशेष जोर दिया। साथ ही डीपफेक और कृत्रिम तस्वीरों एवं आवाजों के दुरुपयोग पर चिंता जताई।

संविधान दिवस व्याख्यान में जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेफरी रोसेन ने आगाह किया कि एआई शक्ति के केंद्रीकरण और लोकतांत्रिक संतुलन के लिए नई चुनौतियां पैदा कर सकती है।

जेजीयू के संस्थापक कुलपति प्रो. सी. राज कुमार ने कहा कि एआई मानव जीवन को व्यापक रूप से बदलने वाली तकनीक है। सम्मेलन में निजता, लैंगिक न्याय, डिजिटल असमानता, चुनाव, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, साइबर सुरक्षा, कॉरपोरेट जवाबदेही और मानवाधिकार जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य तकनीकी विकास और संवैधानिक मूल्यों के बीच संतुलन स्थापित करने के उपाय तलाशना रहा।

​यह भी पढ़ें-

परिसीमन विधेयक लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के लिए खतरा: मल्लिकार्जुन खड़गे​!

परिसीमन से निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना होगा आसान : भाजपा​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें