29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा कांग्रेस का महंगाई विरोधी आंदोलन

Mumbai: लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा कांग्रेस का महंगाई विरोधी आंदोलन

चेहरा चमकाने क्षमता से अधिक लोग बैलगाडी पर हो गए सवार

Google News Follow

मुंबई। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य में बढ़ोतरी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस द्वारा निकाला गया मोर्चा देशभर के लोगों का मनोरंजन कर रहा है। चेहरा चमकाने की फिराक एक बैलगाडी पर इतने लोग सवार हो गए कि बैलगाडी टूट कर जमींदोज हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर चुटकी लेते हुए विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप सहित कांग्रेसियों के बोझ तले बैलगाड़ी के धराशाई होने का वीडियो पूरे देश में लोगों का मनोरंजन कर रहा है।

ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को राज्य में विभिन्न स्थानों पर आंदोलन किया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के नेतृत्व में आज मुंबई में आंदोलन हुआ। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के विरोध में बैलगाड़ी से जुलूस निकाला गय था। आंदोलन के दौरान बैलगाड़ी टूट गई और भाई जगताप सहित कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर धड़ाम से गिर गए। दरेकर ने कहा कि राहुल गांधी जिंदाबाद का नारा आदमी तो आदमी बैल को भी सहन नहीं हुआ।

इस बीच मानद जिला पशु कल्याण अधिकारी सुनिष सुब्रमणियम कुंजु ने अंटाप हिल पुलिस स्टेशन व पशु कल्याण विभाग को पत्र भेज कर मामले की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कृत्य पशु क्रुरता के दायरे में आता है और कानूनन अपराध है। इस लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें