27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकर दो सभी विधायकों को निलंबित,फिर भी भाजपा OBC आरक्षण की लड़ाई...

कर दो सभी विधायकों को निलंबित,फिर भी भाजपा OBC आरक्षण की लड़ाई लड़ेगी: लोढ़ा

Google News Follow

मुंबई। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने महा विकास आघाडी सरकार को चेतावनी दी है कि बीजेपी ओबीसी समाज के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि ओबीसी के आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा विधानसभा से लेकर सड़क तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। इसके बदले में महाराष्ट्र सरकार चाहे तो हमारे सभी विधायकों को निलंबित कर दे। बता दें कि मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मध्य मुंबई द्वारा महाविकास आघाडी सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार की मनमानी भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। ओबीसी के आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा विधानसभा से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ती रहेगी। उद्धव सरकार चाहे तो भाजपा के सभी विधायकों को निलंबित कर दे। लेकिन हम ओबीसी समाज के हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। हम पीछे हटने वाले नहीं है। केन्द्र से लेकर गांव तक भाजपा सदैव ओबीसी समाज के साथ खड़ी है। दादर भागोजी कीर स्मारक के पास, दादर चौपाटी, दादर, मुंबई में आयोजित इस विरोध आंदोलन में मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक  मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ  प्रसाद लाड (विधायक व उपाध्यक्ष, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश),कालिदास कोलंबकर  (विधायक), कॅप्टन तमिल सेलवन (विधायक), नरेन्द्र गावकर  (अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा, मुंबई) शंकर कांबले ने उपस्थित होकर पार्टी के पदधिकारियों तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर नरेन्द्र गावकर ने कहा कि मुंबई के इस आंदोलन की गूंज संपूर्ण महाराष्ट्र में सुनाई देगी। आने वाले समय में इस तरह के अनेक आंदोलन मुंबई सहित संपूर्ण महाराष्ट्र में आंदोलन आयोजित किये जायेंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें