30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमधर्म संस्कृतिजानिए कब से शुरू हो रहा है पहला सावन

जानिए कब से शुरू हो रहा है पहला सावन

Google News Follow

हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सावन माह देवो के देव भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अराधना की जाती है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। शिव भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस महीने का इंतजार करते हैं। इस माह के प्रत्येक सोमवार को पूजा करने का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं सोलह सोमवार का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ रखती हैं। इसी माह में शिव भक्त कांवड की यात्रा आयोजित करते हैं। पचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के बाद श्रावण माह की शुरुआत होती है। 24 जुलाई के दिन आषाढ़ माह समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी। श्रावण माह 25 जुलाई से 22 अगस्त तक चलेगा।
26 जुलाई को पहला सावन सोमवार व्रत
02 अगस्त को दूसरा सावन सोमवार व्रत
09 अगस्त को तीसरा सावन सोमवार व्रत
16 अगस्त को चौथा सावन सोमवार व्रत
सावन माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस माह में शिव की पूजा से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। इस माह में सोमवार के व्रत से शीघ्र फल प्राप्त होता है। इस माह में शिव की पूजा से विवाह में आने वाली दिक्कतें दूर हो जाती हैं। सावन में शिव पूजा से सभी तरह के दुख की समाप्ति होती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें