28.6 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाकोरोना की तीसरी लहर को 'रोकेंगे' स्वयंसेवक, जानिए RSS का प्लान   

कोरोना की तीसरी लहर को ‘रोकेंगे’ स्वयंसेवक, जानिए RSS का प्लान   

Google News Follow

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वयंसेवकों को ट्रेंनिंग देगा। ये प्रशिक्षित स्वयंसेवक लगभग 2.5 लाख स्थानों पर पहुंचेंगे। यह प्रशिक्षण अगस्त में पूरा किया जाएगा और सितंबर से जनजागरण की ओर से हर गांव व बस्ती में कई स्वयंसेवी लोगों व संस्थाओं को इस अभियान में जोड़ा जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा की गई है। साथ ही साथ कोरोना के दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों की व्यापक रूप से चर्चा हुई. इसके अलावा प्रांतों में हुए सेवा कार्यों की समीक्षा की गई। स्वयंसेवकों की ओर से संचालित कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सुविधा केंद्र व प्रोत्साहन के अभियानों की भी समीक्षा की गई। आरएसएस ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पूरे देश में शासन-प्रशासन का सहयोग करने और संभावित पीड़ितों की सहायता के लिए विशेष ‘कार्यकर्ता प्रशिक्षण’ का आयोजन किया जाएगा।ऐसी परिस्थिति में समाज का मनोबल बढ़ाने के लिए आवश्यक सभी जानकारी उचित समय पर लोगों तक पहुंचाने के लिए यह प्रशिक्षित कार्यकर्ता लगभग 2.5 लाख स्थानों तक पहुंचेंगे।
यह प्रशिक्षण अगस्त में पूरा किया जाएगा और सितंबर से जनजागरण की ओर से हर गांव व बस्ती में कई स्वयंसेवी लोगों व संस्थाओं को इस अभियान में जोड़ा जाएगा।संघ ने कहा कि जैसे-जैसे कोरोना के प्रकोप के बाद स्थितियां सामान्य हो रही है। संघ शाखाओं का संचालन भी मैदान में शुरू हुआ है ।बैठक में प्राप्त जानकारी के अनुसार देशभर में मौजूदा समय में कुल 39,454 शाखाएं संचालित हो रही हैं, जिसमें 27166 शाखाएं अब मैदान में लग रही हैं और 12288 ई-शाखाएं हैं ।साथ ही साप्ताहिक मिलन कुल 10,130 है, जिसमें प्रत्यक्ष रूप से मैदान में 6510 दोबारा शुरू हुए और ई-मिलन 3620 हैं ।कोरोना के लॉकडाउन काल में विशेष रूप से शुरू हुए कुटुंब मिलन देश भर में 9637 हैं। बता दें कि प्रशिक्षण में कोरोना से बचाव के लिए बच्चों और माताओं के लिए विशेष रूप से आवश्यक सावधानियां व उपायों को शामिल किया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें