24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअणुशक्तिनगर की 300 मुस्लिम महिलाएं भाजपा में शामिल,हलचल तेज

अणुशक्तिनगर की 300 मुस्लिम महिलाएं भाजपा में शामिल,हलचल तेज

Google News Follow

मुंबई। अणुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र की 300 मुस्लिम महिलाएं भाजपा महाराष्ट्र की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ व आशा सुभाष मराठे की उपस्थिति में मुस्लिम महिलाओं ने BJP में प्रवेश किया। इस कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण मध्य मुंबई की महिला मोर्चा अध्यक्षा नगरसेविका आशाताई मराठे ने किया था। इस अवसर पर भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं उपस्थित थीं, पार्टी प्रवेश कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती वाघ ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि मुस्लिम महिलाएं शोषण के मार्ग से निकल कर देश की मुख्यधारा में शामिल हो रही है, ट्रिपल तलाक जैसे कानूनों ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकार की रक्षा के उठाया गया मोदी सरकार का सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर बोलते हुए नगरसेविका आशा मराठे ने कहा कि चिता कैम्प के क्षेत्र में 20-25 वर्ष से सक्रिय हूं। यहाँ पर घरेलू कामगार संगठन के जरिये महिलाओं की समस्या सुलझाने का काम चल रहा है। इसी कार्य के दौरान कुछ महिलाओं ने भाजपा में आने की इच्छा जताई। इन महिलाओं का नेतृत्व शमीम बानो कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के विचारों से प्रेरित होकर 300 मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। हाल के दिनों में इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के भाजपा से जुड़ने की इस घटना से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है जो आनेवाले दिनों में भारी उलटफेर कर सकता है। इस मौके पर मुंबई महिला मोर्चा अध्यक्षा शितळताई गंभीर ,चेंबूर मंडल अध्यक्ष राहुल वालंज आदि ने मार्गदर्शन किया. ट्रोम्ब मंडल अध्यक्षा महिला शकुंतला धोंडे , सायन कोळीवाडा मंडळ महिला अध्यक्षा आरतीताई निजापकर ,सलीम शेख उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन शमीना बानो अब्दुल कादर शेख ने किया। सूत्रसंचालन सुभाष मराठे ने किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें