27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमबॉलीवुड'प्रेग्नेंसी बाइबल' विवाद: करीना कपूर के खिलाफ शिकायत,जानें क्या है आपत्ति?

‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ विवाद: करीना कपूर के खिलाफ शिकायत,जानें क्या है आपत्ति?

Google News Follow

मुंबई। करीना कपूर अपनी किताब को लेकर विवाद में फंस गई हैं। करीना कपूर की किताब के नाम को लेकर एक ईसाई संगठन ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री की किताब के टाइटल से उनकी तथा उनके समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार (9 जुलाई) को उन्होंने प्रेग्नेंसी पर अपनी किताब लॉन्च की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। करीना ने बताया कि उन्होंने अपनी किताब करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल में पहली और दूसरी प्रेग्नेंसी की जर्नी के बारे में बताया है। महाराष्ट्र के बीड में करीना कपूर और 2 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्पा ओमेगा क्रिश्चन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने इस किताब के नाम पर आपत्ति जताते हुए शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता की तरफ से कहा गया है कि इस किताब के टाइटल में ईसाईयों के पवित्र शब्द ‘बाइबल’ का इस्तेमाल किया गया है। शिंदे ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि शिवाजी नगर थाने ने संगठन की शिकायत तो दर्ज कर ली है लेकिन अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज साईनाथ थॉमब्रे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा है कि ‘हमें इस संबंध में शिकायत मिली है लेकिन अभी केस दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि यह घटना इस थाना क्षेत्र में नहीं हुई है। मैंने उन्हें मुंबई में यह शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है।’
बता दें कि करीना कपूर की किताब ‘Pregnancy Bible’ लॉन्च होने के बाद से ही विवादों में है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड भी इस किताब के टाइटल को लेकर अपनी आपत्ति जता चुका है। बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड युसूफ ने कानपुर में एक बैठक के दौरान किताब के टाइटल को लेकर नाराजगी जताते हुए किताब के ऑथर के खिलाफ जल्द ही शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। बता दें कि करीना कपूर ने कुछ दिनों पहले इस किताब को लॉन्च करते हुए इसे अपना तीसरा बच्चा बताया था। इसी साल फरवरी के महीने में 40 साल की अभिनेत्री ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें