29.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमदेश दुनियाआज बनारस पहुंचेंगे पीएम मोदी, रुद्राक्ष सहित कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

आज बनारस पहुंचेंगे पीएम मोदी, रुद्राक्ष सहित कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Google News Follow

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री और जापान के राजदूत काशी-क्योटो संबंध के तहत जापान सरकार की ओर से 186 करोड़ रुपये से निर्मित रुद्राक्ष का उद्घाटन संयुक्त रूप से करेंगे। इसके अलावा कई और  योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारत में जापान के राजदूत सुजुकी संतोषी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी बुधवार शाम को ही बनारस पहुंच गए। पीएम के लिए शहर के चौराहे व प्रमुख मार्ग सज गए हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रधानमंत्री और जापान के राजदूत काशी-क्योटो संबंध के तहत जापान सरकार की ओर से 186 करोड़ रुपये से निर्मित रुद्राक्ष का उद्घाटन संयुक्त रूप से करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम की आगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से बीएचयू आईआईटी के राजपूताना ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां जनसभा से पूर्व वह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें स्मार्ट सिटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सीवरेज, पर्यटन और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े 142 कार्य शामिल हैं।
सभा मंच पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री बीएचयू परिसर स्थित छह मंजिले एमसीएच (मातृ-शिशु कल्याण) विंग का दौरा करेंगे। पीएम यहां कोरोना की दूसरी लहर की जंग में योद्धा की भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों व अफसरों से संवाद करेंगे। कमिश्नर व डीएम कोरोना की तीसरी जंग के लिए हो रहे प्रशासनिक उपायों का प्रजेंटेशन भी देंगे। संवाद के बाद पीएम पीडियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री ‘रुद्राक्ष’ का लोकार्पण करने सिगरा जाएंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे आएंगे और अपराह्न 3.30 बजे रवाना हो जाएंगे। पांच घंटों के संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान उनका ज्यादातर समय हवाई यात्रा में ही बीतेगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें