29.9 C
Mumbai
Saturday, June 20, 2026
होमधर्म संस्कृतिचाणक्य की ये नीति बच्चों के लिए है लाभकारी, माता-पिता न करें...

चाणक्य की ये नीति बच्चों के लिए है लाभकारी, माता-पिता न करें नजरअंदाज

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य ने बच्चों से जुड़ी भी नीतियां बताई हैं। जो लाभकारी है। उन्होंने बताया है कि बच्चों की किन आदतों पर माता-पिता का ध्यान होना चाहिए। बता दें आचार्य चाणक्य  महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ थे। चाणक्य की लिखी बातें आज भी प्रासंगिक हैं।

बच्चों का शैतानियां करना आम बात है। लेकिन कई बच्चे जिद्दी होते हैं। इस स्वभाव के बच्चे अपने माता-पिता की बात नहीं सुनते हैं। अक्सर माता-पिता बच्चों की इस आदत को नजरअंदाज कर देते हैं। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे हालात में माता-पिता को बच्चे से प्यार से समझाना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि कई बार बचपन में बच्चे झूठ बोलने लगते हैं। हर माता-पिता को अपने बच्चे की इस आदत को जल्द से जल्द छुड़वाना चाहिए। बच्चों को बताना चाहिए कि झूठ बोलना गलत है। वरना आगे जाकर बच्चे के झूठ से कई बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। चाणक्य का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही महापुरुषों की कहानियां सुनानी चाहिए। अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि वह हमेशा अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित होते रहें। नीति शास्त्र के अनुसार, बच्चों को कभी धमकाकर या डांटकर नहीं समझाना चाहिए। ऐसा करने से वह जिद्दी होते जाते हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,312फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें