29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभीड़ को कम करने साईं नगर शिर्डी और मैसूरु के बीच चलेगी...

भीड़ को कम करने साईं नगर शिर्डी और मैसूरु के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Google News Follow
मुंबई। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने साईनगर शिर्डी और मैसूरु जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन  सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया है। विवरण निम्नानुसार है। कोरोना महामारी की वजह से कई ट्रेनों का आवागमन बंद किया गया था। कोरोना के केसों में कमी के बाद अब यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है।
06238 साप्ताहिक स्पेशल साईनगर शिर्डी से प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 27.07.2021 से अगले आदेश मिलने तक 23.55 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 04.40 बजे मैसूरु पहुंचेगी।
06237 साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रत्येक सोमवार को मैसूरु जंक्शन से 05.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11.25 बजे साईनगर शिर्डी पहुंचेगी।
 ठहराव: बेलापुर, अहमदनगर, दौंड, कुर्दुवाड़ी, सोलापुर, विजयपुरा, बागलकोट, बादामी, गडग, कोप्पल, होसपेट, रायदुर्ग, चित्रदुर्ग, चिकजाजुर, बिरूर, अर्सीकेरे, तुमकुरु, यशवंतपुर, केएसआर बेंगलुरु, केंगेरी और मांड्या
 संरचना: 1- प्रथम श्रेणी वातानुकूलित सह एसी -2 टीयर, दो वातानुकूलित  -2 टीयर, 5 वातानुकूलित -3 टीयर, 6 शयनयान श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग
  पूर्ण रूप से आरक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 06238 के लिए सामान्य किराये पर बुकिंग दिनांक 21.7.2021 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी। विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इन  स्पेशल  ट्रेन में यात्रा की अनुमति होगी।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें