30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेट1 अगस्त से शुरू होगा घर-घर टीकाकरण अभियान,जानें कहां से होगी शुरुआत...

1 अगस्त से शुरू होगा घर-घर टीकाकरण अभियान,जानें कहां से होगी शुरुआत ?

Google News Follow
मुंबई। आखिरकार बांबे हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों को उनके घर पर जाकर कोरोनारोधी टीका लगाने को तैयार हो गई है। पायलय प्रोजेक्ट के तौर पर आगामी 1 अगस्त से मुंबई से इसकी शुरुआत होगी। राज्य के स़ॉलिसिटर जनरल आशुतोष कुंबकोणी ने मंगलवार को हाईकोर्ट को यह जानकारी दी।
 मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता व न्यायमूर्ति गिरीष कुलकर्णी की खंडपीठ ने कहा कि इस बारे में केंद्र सरकार ने पहल नहीं की लेकिन राज्य सरकार घर-घर टीके की शुरुआत के लिए आगे आई है। अब हमें उम्मीद कि किरण दिखाई दे रही है कि घर-घर टीके से जुड़ा अभियान प्रभावी ढंग से पूरा होगा। खंडपीठ ने कहा कि जो बुजुर्ग किसी तरह टीका केंद्र में जाकर टीके का पहला डोज ले पाए है उन्हें भी घर में कोरोना के दूसरे टीके के लिए पात्र माना जाए। 75 साल से अधिक उम्र वालों को इसका लाभ मिल सकेगा।
स्टेटस रिपोर्ट 6 अगस्त तक दें:  खंडपीठ ने कहा कि घर-घर टीकाकरण अभियान से जुड़ा स्टेटस रिपोर्ट 6 अगस्त 2021 को हमारे सामने पेश किया जाए। खंडपीठ ने कहा कि हम आशा करते हैं कि सरकार व मनपा घर-घर टीके के अभियान को प्रभावी ढंग से चलाएगी। 75 वर्षीय बुजुर्गों व बिस्तर पर पड़े लोगों के लिए घर-घर टीकाकरण अभियान चलाए जाने की मांग को लेकर पेशे से वकील ध्रृति कपाडिया व कुणाल तिवारी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका
दायर की है।
शुरुआत पुणे से की जानी थी:  इससे पहले श्री कुंभकोणी ने खंडपीठ के सामने घर-घर टीकाकरण को लेकर तैयार की गई नीति का मसौदा पेश किया और कहा कि पहले घर-घर टीके की शुरुआत पुणे से की जानी थी लेकिन मुंबई में लोगों के प्रतिसाद को देखते हुए घर-घर टीकाकरण अभियान पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुंबई से शुरू किया जाएगा। अब तक मुंबई में तीन हजार पांच सौ पांच लोगों ने घर पर टीका लेने की इच्छा जताई है। सरकार की नीति के अनुसार जो यात्रा करने में असमर्थ हैं, गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं अथवा बिस्तर में पड़े हैं, ऐसे लोग घर पर टीके के लिए पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को मुफ्त में टीका दिया जाएगा।
आगे इसके लिए हेल्पलाइन जारी करने पर भी विचार किया जाएगा। वहीं खंडपीठ के टीके से जुड़े सवाल पर मुंबई महानगरपालिका की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल साखरे ने कहा कि कोविड के विदेशी टीके फिलहाल निजी अस्पतालों में उपलब्ध हैं। हमारे पास केंद्र सरकार की ओर से आने वाले टीके उपलब्ध हैं।
महाराष्ट्र में 4 करोड़ लोगों को लगा कोरोना टीका
महाराष्ट्र में कोरोना टीकाकरण का आकड़ा चार करोड़ पार कर गया है। मंगलवार की दोपहर तक राज्य में 4 करोड़ 24 हजार 701 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका था। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र एक बार फिर पहले क्रमांक पर पहुंच गया है। मंगलवार दोपहर दो बजे तक हुए टीकाकरण में राज्य में अभी तक दिए गए कुल डोज की संख्या 4 करोड़ को पार कर गई। पहले डोज लेने वाले नागरिकों की संख्या 3 करोड़ 6 लाख 99 हजार 339 है, जबकि दोनों डोज लेने वालों की संख्या 93 लाख 25 हजार 362 है। डॉ. व्यास ने कहा कि मंगलवार दोपहर तक राज्य में 120,000 लोगों को टीका लगाया गया है और यह संख्या शाम तक बढ़ सकती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें