24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमस्पोर्ट्सवनडे रैंकिंग में शिखर धवन ने लगाई छलांग,जानें किस पायदान पर पहुंचे?

वनडे रैंकिंग में शिखर धवन ने लगाई छलांग,जानें किस पायदान पर पहुंचे?

Google News Follow

नई दिल्ली। ICC ने 21 जुलाई को वनडे मैच की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में शिखर धवन को फायदा हुआ है। शिखर धवन 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दूसरे पायदान पर बरकरार हैं। भारत के एक अन्य सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा 817 अंक से सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिसमें पाकिस्तान के बाबर आजम (873) शीर्ष पर हैं। रैंकिंग में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की श्रृंखला, दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच तीसरा मैच तथा भारत और श्रीलंका के बीच पहले दो वनडे के नतीजों को देखा गया है। बता दें कि शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 86, जबकि अगले मुकाबले में 29 रन की पारी खेली थी, जिसकी मदद से वह 712 रेटिंग अंक तक पहुंच गए।

विराट कोहली फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं और इस लिस्ट में उनके 848 प्वाइंट्स हैं।  गेंदबाजों की बात करें तो भारत के युजवेंद्र चहल (चार पायदान के फायदे से 20वें), श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा (22 पायदान के फायदे से 36वें), दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी (आठ पायदान के फायदे से 39वें), आयरलैंड के सिमी सिंह (51वें स्थान पर) और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी (70वें स्थान पर) ऊपर की ओर बढ़ने में सफल रहे। आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को काफी फायदा मिला है जो अपनी टीमों के लिये तीन मैचों की श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे, जिसमें इंग्लैंड ने 2-1 से श्रृंखला जीती थी।
वनडे सीरीज पर भारत का कब्जा: भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है।लंका के दिए 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपने तीनों शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के विकेट मात्र 65 रन के अंदर खो दिए थे।सूर्यकुमार यादव के संघर्षपूर्ण अर्धशतक और पुछल्ले बल्लेबाज दीपक चाहर की 69 रनों की शानदार पारी की मदद से भारत जीत दर्ज की।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें