28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबॉलीवुडजानिए क्यों ट्रोल हुए जावेद अख्तर? विवेक अग्निहोत्री ने भी दिया ये...

जानिए क्यों ट्रोल हुए जावेद अख्तर? विवेक अग्निहोत्री ने भी दिया ये जवाब …

Google News Follow

मुंबई। जावेद अख्तर का एक ट्वीट विवादों में घिर गया है। अख्तर ने एक ट्वीट में ओबामा की तुलना शाहजहां से की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी जावेद अख्तर के ट्वीट पर करारा जवाब दिया है।
Obama ‘s father was a Kenyan his paternal  aunts still live in Kenya but since  Obama was born in US he had the right to contest the presidential election Shah Jahan was the 5th Gen in India his grand mom n mom were Rajputni ( 75 %blood Rajput) but they call him a foreigner.
-Javed Akhtar, @Javedakhtarjadu
जावेद अख्तर ने ट्वीट में लिखा, ‘ओबामा के पिता केन्या के थे और उनकी चाची आज भी केन्या में रहती हैं, लेकिन चूंकि ओबामा अमेरिका में पैदा हुआ तो उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार मिल गया। शाहजहां भारत में पैदा होने वाली पांचवीं पीढ़ी थे और उनकी दादी और मां राजपूतानी थीं (75 प्रतिशत खून राजपूत), लेकिन वे लोग अभी भी उन्हें विदेशी बोलते हैं।’

इसके बाद फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने जावेद अख्तर के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्वीट लिखा,
Javed saab, you are wrong here. Obama’s parents or forefathers did not invade USA. Also, if you are equating Obama with Shahjahan, then Obama neither destroyed churches in US nor did he convert Americans to his belief with sword. Obama wasn’t a tyrant. It’s illogical logic.
-Vivek Ranjan Agnihotri, @vivekagnihotri
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने रिएक्शन में ट्वीट किया, ‘जावेद साहब, आप यहां गलत हैं। ओबामा के पैरेंट्स या दादा ने अमेरिका पर आक्रमण नहीं किया। अगर आप शाहजहां के साथ ओबामा की तुलना कर रहे हैं, तो ओबामा ने अमेरिका में कभी भी चर्चों (churches) को ध्वस्त नहीं किया और ना ही तलवार के दम किसी अमेरिकी का धर्म परिवर्तन करवाया। ओबामा को अत्याचारी शासक नहीं थे, ये एक बेतुका तर्क है।’ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के समर्थन कुछ आये तो कुछ लोग उनके तर्क पर खरी खोटी भी सुनाई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें