28 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमन्यूज़ अपडेटबाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ ठाणे से उठे हजारों हाथ! 15 ट्रक मदद...

बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ ठाणे से उठे हजारों हाथ! 15 ट्रक मदद सामग्री रवाना

कोकण समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की भाजपा कर रही मदद

Google News Follow

Related

ठाणे। कोकण समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए ठाणे से मदद के हजारों हाथ उठे और आगे बढ़े हैं। ठाणे भाजपा के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के लिए आरंभ किए मदद यज्ञ में जुटाई सामग्री 15 ट्रकों के जरिए कोंकण व पश्चिमी महाराष्ट्र को भेजी गई है। मदद सीधे बाढ़ पीड़ितों को मिले, इसलिए उसे व्यवस्थित  तरीके से वितरित करने कार्यकर्ताओं की फौज बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में पहले ही पहुँच चुकी है।
कम समय में जुटाई खासा मदद सामग्री: गौरतलब है कि बाढ़पीड़ितों के आंसू पोंछने के साथ ही आगे सभी नागरिकों को पुनः अपने पांव पर खड़ा करने के लिए भाजपा की ओर से सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा विधायक एवं जिला अध्यक्ष निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ठाणे शहर से बहुत ही कम समय में यह मदद सामग्री इकट्ठा कर ली।
 कुछ कार्यकर्ता आपदा की खबर मिलते ही दौड़े थे: दरअसल, कोंकण में महाड व चिपलून के बाढ़ में आनेे की मालूम चलते ही  विधान परिषद के विरोधी दल नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व मंत्री गिरीश महाजन तथा उनके संग निरंजन डावखरे भी वहाँ रवाना  हो गए थे। उन्होंने महाड व चिपलून में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया, हुए नुकसान का भी अवलोकन किया। इसके बाद फौरन मदद कार्य की शुरूआत कर दी थी।
ठाणे भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी प्राथमिक तौर पर मदद लेकर महाड व चिपलून पहुंचे थे। साथ ही, ठाणे के विविध इलाकों में भी मदद जुटाने की अपील की गई, जिसे नगरसेवकों, भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों का स्वयंस्फूर्त रिस्पांस मिला। लिहाजा, खासा मात्रा में अनाज, बिस्किट, नमक-मसाले, हल्दी, पानी की बोतलें, चटाई, कपड़े, बेडशीट, डिटॉल, फिनाइल, फ्लोर क्लीनर, मास्क, सेनेटाइजर, मच्छर अगरबत्ती, लाईटर, प्रेशर कुकर आदि सामग्री इकट्टा हो गई,  जिसमें से अब तक 15 ट्रक सामग्री महाड, खेड़, चिपलून सहित कोंकण व पश्चिमी महाराष्ट्र के लिए भेजी गई है।
विधानसभा में विरोधी दल नेता देवेंद्र फडनवीस ने महाड व चिपलून के लिए 1-1 लाख बिस्किट के पैकेट भेजे थे, जिनका  तत्काल योजनाबद्ध तरीके से विविध क्षेत्रों में वितरण किया गया। ठाणे से भेजी गई मदद सामग्री का भी वितरण वहाँ ठीक उसी तरीके से किया जाएगा।
कीचड़ साफ करने जाएंगे कार्यकर्ता: बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में फैला बेशुमार कीचड़ साफ करने ठाणे से कार्यकर्ताओं के 3 दस्ते अगले दो दिन के भीतर रवाना होंगे। साथ ही, इन क्षेत्रों के लोगों की आवश्यकता के अनुसार और भी मदद सामग्री भेजी जाएगी। विधायक निरंजन डावखरे ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल इन क्षेत्रों में भाजपा द्वारा जगह-जगह तैयार खाद्यान्न के पैकेट नागरिकों में वितरित किए जा रहे हैं, जबकि विधायक संजय केलकर का कहना है कि बाढ़पीड़ितों को ज्यादा-से-ज्यादा मदद भेजने का निश्चय किया गया है।
3 ट्रक मदद सामग्री रवाना: इस बीच, पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए भी मदद सामग्री लेकर 3 ट्रक रवाना किए गए। इस अवसर पर विधायक-द्वय निरंजन डावखरे, संजय केलकर, मनपा में भाजपा दल नेता मनोहर डुंबरे, प्रदेश सचिव संदीप लेले, वरिष्ठ नगरसेवक संजय वाघुले, नम्रता कोली, दीपा गावंड, जयेंद्र कोली आदि समेत पार्टी संगठन के कई पदाधिकारी-कार्यकर्ता व आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें