33 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026
होमदेश दुनियाBirth Anniversary: ऐसे थे जेआरडी टाटा, हमेशा कर्मचारियों के हित में सोचे

Birth Anniversary: ऐसे थे जेआरडी टाटा, हमेशा कर्मचारियों के हित में सोचे

Google News Follow

Related

मुंबई। जेआरडी टाटा का आज यानी 29 जुलाई को उनकी 117वीं जयंती मनाई जा रही है। जेआरडी टाटा आज हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज उनकी बातें, विचार, रहन-सहन, बोलचाल आदि से प्रेरणाप्रद है। जेआरडी टाटा के अनुसार कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। जेआरडी टाटा हमेशा कर्मचारियों के भले के लिए काम किया। उन्होंने कई ऐसी योजनाए लाये जो कर्मचारियों के लिए वरदान साबित हुई। उन्होंने प्रतिदिन आठ घंटा काम करने, कामगार दुर्घटना क्षतिपूर्ति आदि योजनाएं लाये जो कर्मचारियों के लिए हमेशा हितकारी रही।

जेआरडी टाटा भारत के पहले कॉर्मिशयल पायलट थे। उन्होंने 1930 में आगा खान पुरस्कार में शामिल होने के लिए भारत से इंग्लैंड के लिए अकेले उड़ान भरी थी। उनका पहला प्यार विमान उड़ाना था। इसी प्यार के चलते उन्होंने टाटा एयरलाइंस की स्थापना की। जिसे अब एयर इंडिया के नाम से जाना जाता है। भारत में उस जमाने में पहली फ्लाइट कराची से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।
जेआरडी टाटा हमेशा यात्रियों की सुविधा देने के लिए प्रयत्नशील रहे, उन्हें हमेशा यात्रियों की चिंता लगी रहती थी। वे अपनी हर विमान यात्रा के बाद एक नोट कर्मचारियों को छोड़कर जाते थे, जिसमें यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए मेंटेनेंस व एयरलाइंस स्टाफ के लिए कुछ बातें कही गई होती थी। जेआरडी टाटा देश के एकमात्र ऐसे उद्योगपति थे जिन्हें भारत रत्न से नवाजा गया।
जब उन्हें इसके बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा था, मुझे क्यों, मैं तो इसके लिए डिजर्व नहीं करता। उन्हें पद्म विभूषण और 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। जेआरडी टाटा का जन्म 29 जुलाई 1904  में पेरिस में हुआ था। उनकी मृत्यु 29 नवंबर 1993 में हुई थी। जेआरडी ने अपनी क्षमता के दम पर टाटा ग्रुप में कई कंपनियों की स्थापना की। उन्हें भारतीय बिजनेस का हीरो भी कहा जाता है। जेआरडी टाटा ने अपने जीवन में एक ही बार टीवी पर इंटरव्यू दिया था। यह इंटरव्यू 1987 में दिया था।
जिसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।  इंटरव्यू पत्रकार राजीव मेहरोत्रा ने ली थी। जेआरडी टाटा ने भारत में टाटा ग्रुप के तहत ऑटो कंपनी TELCO की स्थापना की थी और कंपनी की पहली कार का नाम था टाटा एस्टेट। आज यही TELCO कंपनी टाटा मोटर्स के नाम से जानी जाती है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,428फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें