28 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाआगामी लोकसभा चुनाव में ममता का ‘खेला’ नहीं, PM मोदी का मेला...

आगामी लोकसभा चुनाव में ममता का ‘खेला’ नहीं, PM मोदी का मेला होगा,आठवले का पलटवार

Google News Follow

नई दिल्ली। आरपीआई (ए) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले अपने चुटीले अंदाज और बात को कविता के रूप में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 में पूरे देश में ‘खेला होबे’ की बात की तो आठवले ने अपने अंदाज में पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुआई में भले ही सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएं, लेकिन अगले लोकसभा चुनाव में कोई ‘खेला’ नहीं होगा क्योंकि उस चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही ‘मेला’ होगा।

दरअसल, ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली में प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। उनके इस दिल्ली दौरे को भाजपा विरोधी मोर्चे के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। आठवले ने दावा किया, ‘2024 में ‘खेला’ नहीं सत्ता के लिए मोदी का मेला होगा। मोदी के नेतृत्व में 2024 में NDA की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताक़त रोक नहीं सकती, चाहे ममता बनर्जी के नेतृत्व में कितने ही राजनीतिक दल एकजुट क्यों न हो जाएं।’पेगासस के मुद्दे पर संसद में विपक्षी दलों के हंगामे को लेकर उन्होंने कहा, ‘तीन दिन तक हंगामा ठीक है, चौथे दिन सीट छोड़कर हंगामा करने पर सदस्यों को दो साल तक निलंबित करने का नियम होना चाहिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें