29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविद्युत अनियमितता: महावितरण पर इस कदर बरसे MLA संजय केलकर

विद्युत अनियमितता: महावितरण पर इस कदर बरसे MLA संजय केलकर

बारंबार आंखमिचौली से अंधकार में हैं शिक्षा-कारोबार, महावितरण के कार्यालय के घेराव की चेतावनी

Google News Follow

ठाणेे। बीते कुछ दिनों से ठाणे में विद्युत आपूर्ति की अनियमितता काफी बढ़ गई है। इससे उद्योग-व्यवसाय, ऑनलाइन पढ़ाई समेत वर्क फ्रॉम होम करने वालों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। एक तरफ जहाँ उपभोक्ताओं को मनमाने बिल थमाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपर्याप्त व अनियमित विद्युत आपूर्ति हो रही होने से ठाणे के नागरिकों में भारी असंतोष व्याप्त है। लिहाजा, इस विकट स्थिति को लेकर ठाणे शहर के विधायक संजय केलकर महावितरण पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या को शीघ्र ही नहीं सुलझाया गया, तो तीव्र आंदोलन कर महावितरण के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

केलकर का कहना है कि ठाकरे सरकार के ऊर्जा मंत्री एक ओर जहाँ महावितरण के हाईटेक प्रणाली की दिशा में बढ़ाए जा रहे कदम की सराहना करते नहीं थकते, वहीं दूसरी ओर उसके कंट्रोल रूम के कर्मी फोन तक नहीं उठाते, जिससे यह कंट्रोल रूम ही हवाहवाई हो गया है। अब मुश्किल यह हो गया है कि नागरिक अपनी बिजली संबधी शिकायत करें, तो कहां और किससे कुठे ?
नागरिकों की शिकायत है कि मानसून का जोर धीमा पड़ गया होने के बावजूद तकनीकी गड़बड़ी के चलते ठाणे में बार-बार बिजली की आंखमिचौली का खेल हो रहा है। बिजली के इस व्यवधान से कोरोना के कारण लगी पाबंदी में जारी आवश्यक छिटपुट कामकाज भी खासा प्रभावित हो रहा है। वर्क फ्रॉम होम सहित ऑनलाईन पढ़ाई शुरू होने के दौरान बारंबार बिजली चली जाने से अचानक वाईफाई बंद होने, लॅपटॉप-मोबाइल चार्जिंग आदि की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की इस परेशानी के चलते उद्योग-व्यवसाय के साथ ही गृहिणियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
कोरोना के कहर से व्याप्त तनाव और लॉकडाउन की पाबंदियों के इस दमघोंटू माहौल में बिजली की परेशानी सारी समस्याओं में और भी इजाफा कर रही है, जिससे नागरिकों की मानसिक सेहत पर विपरीत असर होने का अंदेशा है। केलकर के इस संदर्भ में महावितरण के अधीक्षक इंजीनियर अरविंद बुलबुले से संपर्क करने पर उन्होंने इस बाबत तत्काल गौर करने का आश्वासन दिया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें