अखिल भारतीय जनसंघ ने अपना 75वां स्थापना दिवस मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित माय स्टूडियो हॉल में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रो. बलराज मधोक के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव शिव कुमार पांडेय ने किया, जबकि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत सालुंखे ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एवं वक्ता जनसंघ के राष्ट्रीय सचिव जगदीश शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश को जनसंघ की विचारधारा की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनसंघ की विचारधारा के माध्यम से ही रामराज्य की अवधारणा को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत सालुंखे, महासचिव शिव कुमार पांडेय, देवेंद्र खन्ना और हंसा गग्गर ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा और उसके उद्देश्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के संयोजक गोविंद झा ने अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में राहुल सोनी, आचार्य जयराम तिवारी, शिवरतन गग्गर, भूपेंद्र श्रीवास्तव, सतीश दुबे, कालू सिंह, हीना सिंह और ओ.पी. तिवारी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें-



