31.1 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमस्पोर्ट्ससेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

Google News Follow

Related

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में अपने क्वार्टरफाइनल मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। सिंधु ने जबरदस्त मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हराकर अपना शानदार सफर जारी रखा है। सिधु ने 56 मिनट तक चले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और यामागुची को खुद पर हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया था, लेकिन वह गोल्ड लाने से महज एक कदम दूर रह गईं थीं। ऐसे में इस बार करोड़ों भारतीय फैन्स की निगाहें सिंधु पर टिकी हुई है।
सिंधु ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। सिंधु पहले सेट के शुरुआत में अकाने यामागुची से 5-6 से पिछड़ रही थीं, लेकिन इस स्टार खिलाड़ी ने मैच में जोरदार वापसी की और पहले सेट को 21-13 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन सिंधु 2 प्वॉइंट से बाजी मारने में सफल रहीं। सिंधु की इस जीत के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत के तीसरे मेडल आने की संभावना भी बढ़ गई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,400फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें