28.4 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाभगवान परशुराम से की योगी की तुलना

भगवान परशुराम से की योगी की तुलना

State President of BJP Yuva Morcha Pranshu Dutt Dwivedi

Google News Follow

प्रयागराज। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना भगवान परशुराम से करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा, प्रयागराज में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान परशुराम ने आततायियों और अत्याचारियों का संहार किया था, सीएम योगी भी अपराधियों और माफियाओं पर कहर बनकर टूट रहे हैं, द्विवेदी ने कहा कि अपराधी और माफिया चाहे जिस वर्ग के हो सीएम योगी उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रहे हैं, प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों से देश और प्रदेश का युवा उत्साहित है।

जिसकी तस्वीर साफ है कि यूपी में एक बार दोबारा 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी,पिछली सरकारों में सरकारी नौकरियां वर्ग विशेष और क्षेत्र विशेष तक सीमित थी, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी है, योगी सरकार में गुंडाराज का खात्मा हुआ है और व्यापारियों को संरक्षण प्रदान किया गया है,बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा किया, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव गली-गली तक सरकार की नीतियों को लेकर जाएंगे. जिससे बीजेपी 350 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा यूपी में सरकार बनाएगी. दरअसल बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इन दिनों काशी प्रांत के जिलों के दौरे पर हैं. मिशन 2022 को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें जोश भरने का काम कर रहे हैं.बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त ने कहा कि ब्राह्मण राष्ट्रवाद और हिंदू संरक्षण के नाम पर बीजेपी को वोट करेंगे ब्राह्मणों का सम्मान सिर्फ बीजेपी में सुरक्षित है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें